Kurukshetra News: चतुर्वेद पारायण महायज्ञ में शामिल होने कुरुक्षेत्र पहुंचे पंजाब के गवर्नर गुलाव चंद कटारिया

0
121
Kurukshetra News: चतुर्वेद पारायण महायज्ञ में शामिल होने कुरुक्षेत्र पहुंचे पंजाब के गवर्नर गुलाव चंद कटारिया
Kurukshetra News: चतुर्वेद पारायण महायज्ञ में शामिल होने कुरुक्षेत्र पहुंचे पंजाब के गवर्नर गुलाव चंद कटारिया

कार्यक्रम के आयोजकों ने गुलाब चंद कटारिया को शॉल ओढ़ाकर किया सम्मानित
Kurukshetra News (आज समाज) कुरुक्षेत्र: हरियाणा के कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर पर वेद विद्या शोध संस्थान की देखरेख में 12 दिवसीय चतुर्वेद पारायण महायज्ञ किया जा रहा है। गत दिवस इस महायज्ञ का शुभारंभ हुआ था। इस महायज्ञ में शामिल होने के लिए आज पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया कुरुक्षेत्र पहुंच चुके है। गवर्नर गुलाब चंद कटारिया ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। कार्यक्रम आयोजकों ने पंजाब के गर्वनर गुलाब चंद कटारिया को शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह देकर उनको सम्मानित किया।

12 फरवरी को संपन्न को यज्ञ

कल शनिवार को ब्रह्मसरोवर के योग भवन प्रांगण में चतुर्वेद पारायण महायज्ञ का शुभारंभ हुआ था। इसमें मुख्यअतिथि के रूप में हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने भाग लिया था। समारोह में स्पीकर ने घी के साथ आहुतियां दी थी। यह यज्ञ 12 फरवरी को संपन्न होगा, जिसमें सूर्योदय से सूर्यास्त तक यज्ञ किया जा रहा है। आज गवर्नर गुलाब चंद भी यज्ञ में घी की आहुति देंगे।

ब्रह्मसरोवर की पावन धरा पर चारों वेदों का यज्ञ होना सौभाग्य की बात

कार्यक्रम के संयोजक स्वामी संपूर्णानंद सरस्वती का कहना है कि चारों वेदों का यज्ञ कुरूक्षेत्र की पावन धरती पर दूसरी बार होना अलग संगम है। इस धरती पर भगवान श्री कृष्ण ने गीता का ज्ञान दिया था। लगातार दूसरी बार ब्रह्मसरोवर की पावन धरा पर चारों वेदों का यज्ञ होना सौभाग्य और गौरव की बात है।

ये भी पढ़ें : Mahakumbh 2025: 77 देशों के 118 सदस्यीय राजनयिक प्रतिनिधिमंडल ने भी त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाकर कमाया पुण्य