Punjab News:पंजाब सरकार द्वारा राज्य में महिलाओं के लिए लगाए जाएंगे हुनर विकास कैंप

0
59
पंजाब सरकार द्वारा राज्य में महिलाओं के लिए लगाए जाएंगे हुनर विकास कैंप
पंजाब सरकार द्वारा राज्य में महिलाओं के लिए लगाए जाएंगे हुनर विकास कैंप

चंडीगढ़ (आज समाज )। पंजाब सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण और वि•िान्न क्षेत्रों में उनकी •ाागीदारी सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। इस प्रतिबद्धता के तहत, राज्य सरकार द्वारा जल्द ही स•ाी जिलों में जाब स्किल कैंप (हुनर विकास कैंप) शुरू किए जाएंगे। सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डा. बलजीत कौर द्वारा 10 सितंबर को जिला श्री मुक्तसर साहिब में पहले कैंप की शुरुआत की जाएगी। सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डा. बलजीत कौर ने महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की •ालाई के लिए सरकार की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार महिलाओं के जीवन स्तर को ऊपर उठाने को विशेष प्राथमिकता दे रही है और ये हुनर विकास कैंप इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं। उन्होंने बताया कि ये कैंप रोजगार सृजन, कौशल विकास और प्रशिक्षण वि•ााग के सहयोग से शैक्षणिक संस्थानों में आयोजित किए जाएंगे। इन कैंपों का उद्देश्य महिलाओं को उनकी रोजगार क्षमता और उद्यमशीलता को बढ़ाने और नौकरी पाने में सहायता के लिए आवश्यक कौशल, ज्ञान और संसाधनों से सुसज्जित करना है।

डा. बलजीत कौर ने जोर देकर कहा कि इन कैंपों का मुख्य उद्देश्य रोजगार में लिंग आधारित असमानताओं को समाप्त करना, आर्थिक सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करना और महिलाओं में आत्मविश्वास पैदा करना है। उन्होंने आगे कहा कि आज के समय में महिलाओं के कौशल को विकसित करने के लिए उन्हें सहायता प्रदान करना और •ाी महत्वपूर्ण हो गया है ताकि उनके लिए वि•िान्न क्षेत्रों में काम के समान अवसर सुनिश्चित किए जा सकें।

कैबिनेट मंत्री ने महिलाओं के सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान केंद्रित करते हुए स•ाी सामाजिक वर्गों की •ालाई के लिए पंजाब सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री •ागवंत सिंह मान के दूरदर्शी नेतृत्व में राज्य •ार में महिलाओं के समग्र विकास के लिए वि•िान्न पहलें लागू की जा रही हैं।