Punjab News Update : पंजाब सरकार ने समय पर जारी किया अनापत्ति प्रमाण पत्र : ईटीओ

0
107
Punjab News Update : पंजाब सरकार ने समय पर जारी किया अनापत्ति प्रमाण पत्र : ईटीओ
Punjab News Update : पंजाब सरकार ने समय पर जारी किया अनापत्ति प्रमाण पत्र : ईटीओ

केंद्रीय रेल राज्य मंत्री की ओर से किए गए दावों को किया खारिज, पंजाब के लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ की ओर से आरओबी परियोजना के बारे में रिकॉर्ड पेश

Punjab News Update (आज समाज), चंडीगढ़ : पंजाब के लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवीनीत सिंह बिट्टू द्वारा किए गए इस दावे को सिरे से खारिज कर दिया है कि अंबाला रेलवे डिवीजन अधीन अंबाला-लुधियाना रेलवे लाइन की दोराहा-साहनेवाल रोड पर पड़ने वाली लेवल क्रॉसिंग 164-ए पर 4-लेन रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) के निर्माण में देरी पंजाब के लोक निर्माण विभाग द्वारा अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) न देने के कारण हो रही है।

11 नवंबर 2024 को जारी किया था अनापत्ति प्रमाण पत्र

इस संबंध में रिकॉर्ड सहित हवाला देते हुए पंजाब के लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि आवश्यक अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) पहले ही 11 नवंबर 2024 को जारी किया जा चुका है, इसलिए राज्य सरकार द्वारा एनओसी जारी न करने के बारे में केंद्रीय रेल राज्य मंत्री का बयान तथ्यों से परे है। कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने आगे बताया कि उक्त आरओबी अटलांटा टोलवेज और सरकार के बीच साल 2011 में हुए समझौते का हिस्सा था।

इसलिए पूरा नहीं किया जा सको आरओबी

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि समझौते के तहत इस परियोजना के अन्य सभी हिस्से पूरे हो गए थे, लेकिन रेलवे की विकास योजनाओं में बदलाव के कारण इस आरओबी को पूरा नहीं किया जा सका। इस अनपेक्षित बदलाव के कारण उक्त कंपनी इस आरओबी के निर्माण को पूरा करने में असमर्थ हो गई जिसके परिणामस्वरूप 5 अगस्त 2021 को यह अनुबंध समाप्त हो गया। उन्होंने कहा कि इसके बाद उक्त कंपनी इस अनुबंध की समाप्ति को चुनौती देती हुई मध्यस्थता में चली गई और यह हवाला दिया कि आरओबी का कार्य पूर्ण न होने का मुख्य कारण रेलवे की विकास योजनाओं के तहत उक्त आरओबी के स्पैन में वृद्धि किया जाना है।

ये भी पढ़ें : Uttarakhand Avalanche Update : माना हिमस्खलन बचाव अभियान समाप्त

ये भी पढ़ें : Breaking Hindi News : मुश्किल में फंसी पूर्व सेबी अध्यक्ष माधवी