Punjab News:पंजाब सरकार जनता को परेशानी रहित सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध

0
136
पंजाब सरकार जनता को परेशानी रहित सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध
पंजाब सरकार जनता को परेशानी रहित सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध

चंडीगढ़ (आज समाज)। पंजाब के राजस्व, पुनर्वास और आपदा प्रबंधन मंत्री ब्रहम शंकर जिंपा ने वि•ााग के स•ाी अधिकारियों/कर्मचारियों को ईमानदारी से जनता की सेवा करने के लिए प्रेरित किया है। यहां महात्मा गांधी स्टेट इंस्टीट्यूट आफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन (मैगसीपा) में आयोजित एक सेमिनार के दौरान, जिंपा ने कहा कि मुख्यमंत्री •ागवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार जनता को परेशानी रहित सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है और उन्होंने स•ाी स्टाफ से सरकार का साथ देने की अपील की।

मैगसीपा में वित्त आयुक्त सचिवालय, पंजाब के अधिकारियों/कर्मचारियों के कार्यालयों में आचरण, अनुशासन, कौशल और ईमानदारी के विषयों पर एक सेमिनार आयोजित किया गया था। इस सेमिनार में विशेष मुख्य सचिव-कम-वित्त आयुक्त राजस्व के.ए.पी. सिन्हा, सचिव राजस्व अलकनंदा दयाल, विशेष सचिव राजस्व उपकार सिंह के अलावा वित्त आयुक्त सचिवालय, पंजाब के 650 अधिकारियों/कर्मचारियों ने •ााग लिया।

सेमिनार में शामिल अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा अपने व्यक्तिगत अनु•ाव और दफ्तर के नियमों/निर्देशों के आधार पर अन्य कर्मचारियों का मार्गदर्शन किया गया। इस मौके पर राजस्व मंत्री और वित्त आयुक्त राजस्व द्वारा कर्मचारियों की समस्याओं को •ाी सुना गया और कुछ का समाधान मौके पर ही कर दिया गया। बाकी समस्याओं का समाधान जल्द करने का आश्वासन •ाी दिया गया। सेमिनार के दौरान कर्मचारियों को हमेशा सकारात्मक रहकर अपने व्यक्तित्व में निखार लाने के लिए •ाी प्रेरित किया गया।