कांग्रेस का मिशन 2027 पर फोकस, पुराने नेताओं की नाराजगी दूर करना और नए जोड़ना भूपेश बघेल की जिम्मेदारी
Punjab News Hindi (आज समाज), चंडीगढ़। पंजाब में कांग्रेस को मजबूत करने को लेकर अब कांग्रेंस ने तैयारी शुरू कर दी है। पंजाब कांग्रेस के प्रभारी नियुक्त होने के बाद छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहली बार प्रदेश के दौरे पर आ गए हैं। इस दौरे को 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी के तौर पर देखा जा रहा है। अमृतसर पहुंचने पर पंजाब के सभी सीनियर नेताओं ने उनका स्वागत किया।
रोड शो निकाला, जिसमें भूपेश बघेल का जगह-जगह स्वागत किया गया। शनिवार पंजाब प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करेंगे। दो दिवसीय दौरे के बाद बघेल शनिवार शाम साढ़े 7 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे। भूपेश बघेल जमीनी नेता माने जाते हैं और चुनाव की रणनीति बनाने में माहिर हैं। पंजाब में कांग्रेस की स्थिति मजबूत करने के लिए उन्हें स्थानीय नेताओं से तालमेल बैठाना होगा । इसके साथ कई नेताओं के बीच की नाराजगी दूर करनी होगी।
अरविंद केजरीवाल पर साधा निशाना
गोल्डन टेंपल में माथा टेकने के बाद भूपेश बघेल ने आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल को सिर्फ सत्ता का लोभ है। एक महीना भी दिल्ली चुनाव हारे नहीं हुआ और वे राज्यसभा जाने की सोच रहे हैं। वे सिर्फ अपने लिए राजनीति करते हैं। पिछले उपचुनाव और नगर निगम चुनाव में बेहतर प्रदर्शन के बाद कांग्रेस 2027 में वापसी की उम्मीद कर रही है।
इन नेताओं को एक मंच पर लाना मुख्य चुनौती
अगर वह इसमें सफल होते हैं तो कांग्रेस पंजाब में फिर से मजबूती हासिल कर सकती है बघेल के लिए पार्टी के भीतर नवजोत सिंह सिद्धू, प्रताप सिंह बाजवा, सुखजिंदर रंधावा और चरणजीत सिंह चन्नी जैसे नेताओं को एक मंच पर लाना बघेल के लिए सबसे बड़ी चुनौती होगी। विधानसभा में विपक्ष को मजबूत करना आम आदमी पार्टी के खिलाफ एक मजबूत विपक्ष खड़ा करने के लिए कांग्रेस को आंतरिक संघर्ष से उबरना होगा। विधानसभा 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस को एक मजबूत रणनीति बनानी होगी, ताकि पंजाब में पार्टी की स्थिति बेहतर हो सके। पार्टी के कई वरिष्ठ नेता आलाकमान से नाराज हैं। बघेल को ऐसे नेताओं को समझाने और संगठन में सक्रिय भूमिका देने की रणनीति बनानी होगी।
ये भी पढ़ें : Punjab Crime News : पठानकोट कैंट रेलवे स्टेशन से हथियार बरामद
ये भी पढ़ें : Punjab News Update : नशे के खिलाफ पंजाब सरकार की निर्णायक जंग