Hisar News: पंजाब सीएम मान आज हरियाणा दौरे पर

0
125
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान

Hisar News (आज समाज) हिसार: हरियाणा में आम आदमी पार्टी आज से विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंकने जा रही है। हिसार की धरती से पंजाब के मुख्यमंत्री हरियाणा अअढ में जान डालेंगे और पार्टी के विजन को जनता के सामने रखेंगे। हिसार के साथ-साथ उट मान सिरसा में भी रैली करेंगे। हिसार के बरवाला की नई अनाज मंडी में रैली का स्थान रखा गया है। भगवंत मान पार्टी की तरफ से दी जा रही 5 गारंटी को जनता के सामने रखेंगे। पार्टी की 5 गारंटियों में 24 घंटे बिजली, गरीबों को 300 यूनिट तक फ्री बिजली, महिलाओं को फ्री बस सेवा, 1000 महीना की सहायता, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में आमूलचूल परिवर्तन और युवाओं के लिए सरकारी नौकरियों के खाली पड़े पदों को भरने की गारंटी शामिल है। रैली में हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व सांसद सुशील गुप्ता, पार्टी नेता अनुराग ढांडा सहित अन्य नेता शामिल हो सकते हैं। आप इस बार हरियाणा में 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। 2019 में AAp ने हरियाणा की 45 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ा था और एक भी सीट नहीं जीत पाई थी।