Hisar News : हिसार में रैली करने आएंगे पंजाब के सीएम भगवंत मान

0
131
हिसार में रैली करने आएंगे पंजाब के सीएम भगवंत मान
हिसार में रैली करने आएंगे पंजाब के सीएम भगवंत मान

Hisar News (आज समाज) हिसार: हरियाणा के हिसार में आम आदमी पार्टी के द्वारा 26 जुलाई शुक्रवार को बरवाला हलके में रैली का आयोजन किया जा रहा है। इस रैली में मुख्य अतिथि के तौर पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान उपस्थित होंगे और साथ ही हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व सांसद सुशील गुप्ता, पार्टी नेता अनुराग ढांडा सहित अन्य नेता शामिल होंगे। यह रैली बरवाला की नई अनाज मंडी में आयोजित की जाएगी। आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयुक्त सचिव डॉ. सीपी गुप्ता ने बताया की बरवाला रैली के साथ आम आदमी पार्टी हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर अपना चुनावी बिगुल बजा देगी। अरविंद केजरीवाल ने जेल में रहते हुए हरियाणा के लिए 5 गारंटियां भेजी हैं और उनकी धर्मपत्नी सुनीता केजरीवाल ने हाल ही में यह 5 गारंटी प्रदेश को समर्पित की हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी दोनों पार्टियों का राज देख चुकी है और उन्हें समझ आ गया है कि यह दोनों पार्टियों प्रदेश का भला नहीं करने वाली। पार्टी की पांच गारंटी में 24 घंटे बिजली, गरीबों को 300 यूनिट तक फ्री बिजली, महिलाओं को फ्री बस सेवा, 1000 महीना की सहायता, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में आमूलचूल परिवर्तन तथा युवाओं के लिए सरकारी नौकरियों के खाली पड़े पदों को भरना शामिल है। उन्होंने कहा कि भाजपा भ्रष्टाचार में डूबी है और कांग्रेस में गुटबाजी हावी है। आम आदमी पार्टी में एक सीट से टिकट के कई दावेदार हैं तो भी वो पार्टी के लिए मिलकर काम कर रहे हैं न कि एक दूसरे की टांग खींच रहे हैं। इसी कारण जनता ने हरियाणा में बदलाव का मन बना लिया है।