Karnal Assembly: भाजपा प्रत्याशी जगमोहन की नामांकन यात्रा में उमड़ा जन समर्थन

0
164
भाजपा प्रत्याशी जगमोहन की नामांकन यात्रा में उमड़ा जन समर्थन
भाजपा प्रत्याशी जगमोहन की नामांकन यात्रा में उमड़ा जन समर्थन
  • काफिले के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंचे भाजपा प्रत्याशी जगमोहन आनंद

BJP Candidate Jagmohan Anand, करनाल,प्रवीण वालिया: करनाल विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी जगमोहन आनंद के चुनाव नामांकन यात्रा में शामिल होने के लिए सैंकडों समर्थक एकजुट हुए। सैंकडों की संख्या में महिलाओं ने भी इस नामांकन यात्रा में बढ़चढ़ कर भाग लिया।

नामांकन पत्र दााखिल करने से पहले अग्रवाल धर्मशाला में भाजपा कार्यालय का किया शुभारंभ

नारी शक्ति की एकता ने भाजपा प्रत्याशी की नामांकन यात्रा में जोश भरने का काम किया। भाजपा प्रत्याशी जगमोहन आनंद के नामांकन पत्र दााखिल करने को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिला। इससे पहले सुबह 10 बजे रेलवे रोड़ स्थित अग्रवाल धर्मशाला में भाजपा कार्यालय का उद्घाटन किया गया। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी जगमोहन आनंद ने हवन-यज्ञ में आहूति डाली और करनाल विधानसभा से भारी मतों से चुनाव जीतने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इसके बाद उनकी नामांकन यात्रा का शुभारंभ किया गया।

यह यात्रा अग्रवाल धर्मशाला से पूरे जोर-शोर से शुरू की गई और इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भारतीय जनता पार्टी के जयघोष लगाए और तीसरी बार भाजपा सरकार के नारे लगाए। जैसे ही भाजपा प्रत्याशी ने अपना नामांकन पत्र दााखिल करने के लिए यात्रा का आगाज किया तो समर्थकों का भारी हजूम उमड़ पड़ा और इस दौरान चारों ओर भाजपा के ध्वज और भगवा रंग ही नजर आ रहा था। नामांकन यात्रा अग्रवाल धर्मशाला से शुरू हुई और इसके बाद यह यात्रा कमेटी चौक होते हुए गुड मंडी चौक पर पहुुंची।

गुड मंडी चौक पर पहुंचने पर काफी संख्या में व्यापारियों ने इस यात्रा का स्वागत किया और वहीं भाजपा प्रत्याशी ने सभी व्यापारियों का धन्यवाद किया। इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी जगमोहन आनंद ने कहा कि जनता का जोश और उत्साह ही उनकी असली ताकत है। जनता के प्यार और समर्थन के कारण हरियाणा प्रदेश में तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने जा रही है और करनाल की निगेबानी करने का अवसर उन्हें मिला है। जिसके लिए वे पूरी तरह से प्रयासरत रहेंगे। इसके बाद यह यात्रा पुराना जीटी रोड़ होते हुए कर्ण गेट, सब्जी मंडी चौक, चेतन गारमेंटस, नेहरू पैलेस मार्किट पहुंची। य

ह नामांकन यात्रा जहां-जहां पहुंची वहां पर सैंकडों समर्थक भाजपा प्रत्याशी की इस यात्रा में शामिल हुए। यहां से होते हुए यह यात्रा सनातन धर्म मंदिर, सिविल अस्पताल चौक होते हुए सेक्टर 12 पैट्रोल पंप चौक पर पहुंची। नामांकन यात्रा के दौरान भाजपा समर्थकों ने फूल-मालाओं के साथ भाजपा प्रत्याशी जगमोहन आनंद का अभिवादन किया और उन्हें भारी मतों से जीत दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद लघु सचिवालय पहुंचकर इस नामांकन पत्र यात्रा का समापन किया गया। लघु सचिवालय पहुंचकर जगमोहन आनंद ने नामांकन यात्रा में शामिल होकर उनके साथ यहां तक पहुंचे सभी भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों का आभार प्रकट किया और उनके इस साथ पर खुशी प्रकट की।

हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं गणमान्य व्यक्ति रहे मौजूद

इस अवसर पर करनाल विधानसभा चुनाव संयोजक अशोक भंडारी,चुनाव प्रभारी पूर्व विधायक रमेश कश्यप, पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर कृष्ण गर्ग,राजेश अघी,पूर्व पार्षद,मुकेश अरोड़ा, दर्शन सिंह सहगल,वरिष्ठ भाजपा नेता भगवान दास अघी, जिला उपाध्यक्ष राजबीर शर्मा, प्रवीण लाठर,जिला महामंत्री सुनील गोयल, मंडल अध्यक्ष सुनील गुप्ता, बिशन सिंह शेखावत, साहिल मदान,अमर ठक्कर,पूर्व पार्षद वीर विक्रम, नीलम नोतना, संकल्प भंडारी,जिला मीडिया प्रभारी डॉ. अशोक कुमार, आईटी प्रमुख विकास कथूरिया, मनमीत बावा, संजय मदान,पवन वालिया, सुनील मदान, लेख राज गर्ग, विस्तारक रामकुमार, एडवोकेट प्रवेश शर्मा, मीना काम्बोज, रीमा वर्मा, ममता खन्ना, पूर्व पार्षद दर्शन सिंह सहगल, निरूपमा सदर, रमेश मिड्ढा, शुभम् गुप्ता, अशोक दीवान, कृष्ण तनेजा, गुलशन नारंग, दिनेश तनेजा बब्बू मंजूरा, मदन गुर्जर,मानव पुरी,नरेश रोहिल्ला, प्रतीक अरोड़ा, विशेष वर्मा सहित अन्य हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।