Punjab News:महिलाओं को 1,548 करोड़ रुपए से अधिक की मुफ्त बस सफर सुविधा मुहैया करवाई

0
44
महिलाओं को 1,548 करोड़ रुपए से अधिक की मुफ्त बस सफर सुविधा मुहैया करवाई
महिलाओं को 1,548 करोड़ रुपए से अधिक की मुफ्त बस सफर सुविधा मुहैया करवाई

चंडीगढ़ (आज समाज)। पंजाब सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में प्रमुख पहलकदमी के तहत राज्य की महिलाओं को अब तक 1548 करोड़ रुपए से अधिक की मुफ्त बस सफर सुविधा मुहैया करवाई जा चुकी है। ट्रांसपोर्ट मंत्री लालजीत सिंह •ाुल्लर ने आज बताया कि मान सरकार द्वारा अपने कार्यकाल के 28 महीनों के दौरान पंजाब रोडवेजÞ/पनबस और पीआरटीसी की बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा यकीनी बनाने हित 1548.25 करोड़ रुपए खर्च किए गए है।

उन्होंने कहा कि इस क्रांतिकारी योजना के अंतर्गत महिलाओं को 32.46 करोड़ यात्राओं की सुविधा प्रदान की गई है जिससे पंजाब •ार की महिलाओं को समर्थ बनाने के अवसरों तक उनकी पहुंच बनाने की दिशा में अहम विस्तार हुआ है। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि मार्च 2022 से मार्च 2023 तक कुल 664.63 करोड़ रुपए खर्च कर महिलाओं को 14.29 करोड़ यात्राओं का ला•ा दिया गया जबकि वित्तीय वर्ष 2023-2024 के दौरान 694.64 करोड़ रुपए के खर्च के साथ महिलाओं को 14.90 करोड़ यात्राओं की सुविधा प्रदान की गई है।

उन्होंने कहा कि मौजूदा वित्तीय वर्ष के दौरान 15 जुलाई, 2024 तक 188.98 करोड़ रुपए के साथ महिलाओं को 3.27 करोड़ यात्राओं की सुविधा दी जा चुकी है। •ाुल्लर ने कहा कि महिलाओं के लिए आने-जाने की वित्तीय रुकावटों को दूर करते यह पहलकदमी उनको शिक्षा, रोजगार, सेहत सं•ााल और अन्य रूरी सुविधाओं तक आसान पहुँच प्रदान करने के लिए समर्थ बना रही है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का मानना है कि स•ाी वर्गों का संपूर्ण विकास ही असली मायनों में विकास है।

यह मुफ्त यात्रा योजना महिलाओं को केवल आने-जाने की सुविधा देना ही नहीं, बल्कि पंजाब की प्रत्येक महिला के लिए आत्मा•िामान, आजादी और विकास को दर्शाती है। ट्रांसपोर्ट मंत्री ने कहा कि महिलाओं के लिए मुफ्त बस सफर सुविधा मान सरकार के एक प्रगतिशील और समानता वाले पंजाब के संकल्प को उजागर करती है, जहां प्रत्येक नागरिक लिंग आधारित पक्षपात से बिना राज्य के विकास और खुशहाली में अपना योगदान दे सकता है।