Punjab News Update : लोगों को पारदर्शी सेवाएं मुहैया करवाएं : मुंडियां

0
73
Punjab News Update : लोगों को पारदर्शी सेवाएं मुहैया करवाएं : मुंडियां
Punjab News Update : लोगों को पारदर्शी सेवाएं मुहैया करवाएं : मुंडियां

राजस्व मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने बठिंडा तहसील दफ्तर का अचानक निरीक्षण

Punjab News Update (आज समाज), चंडीगढ़/बठिंडा : पंजाब के राजस्व एवं पुनर्वास मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने बठिंडा में तहसील दफ्तर का अचानक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सब-रजिस्ट्रार दफ्तर, फर्द केंद्र और विभिन्न शाखाओं का दौरा कर कार्य प्रणाली का जायजा लिया। कैबिनेट मंत्री मुंडियां ने सब-रजिस्ट्रार दफ्तर की जांच के दौरान निर्देश दिए कि रजिस्ट्री के समय खरीदार और विक्रेता दोनों की उपस्थिति अनिवार्य होनी चाहिए और सीसीटीवी कैमरे हमेशा सक्रिय स्थिति में रहने चाहिए।

फर्द केंद्र के निरीक्षण के दौरान उन्होंने आदेश दिए कि प्रत्येक व्यक्ति को टोकन प्रदान किया जाए, उसका कार्य समय पर निपटाया जाए और कोई भी लंबित इंतकाल न रहने दिया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि दफ्तर आने वाले लोगों के साथ अच्छा व्यवहार किया जाए और उनके बैठने व पीने के पानी जैसी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं। इस दौरान उन्होंने रजिस्ट्री शाखा का भी निरीक्षण किया।

कैबिनेट मंत्री ने लोगों से की बातचीत

मीडिया से बातचीत के दौरान राजस्व, पुनर्वास एवं शहरी विकास मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार की प्राथमिकता यह है कि आम लोगों को पारदर्शी, समयबद्ध और बिना परेशानी के सेवाएं प्राप्त हों। एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि प्रदेश में लोगों को हर प्रकार की बेहतर और समय पर सेवाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं।

मुंडियां ने यह भी कहा कि निरीक्षण के दौरान जो भी कमियां सामने आईं, उनके समाधान के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। दौरे के दौरान उन्होंने वहां मौजूद आम नागरिकों से भी बातचीत की और आश्वासन दिया कि उनके सरकारी कार्यों में किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी तथा सरकार सेवाएं समय पर प्रदान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

ये भी पढ़ें : Delhi Exit Poll : दिल्ली में भाजपा का 27 साल का सूखा खत्म होने के आसार

ये भी पढ़ें : Delhi Political News : एग्जिट पोल से गदगद हुए भाजपा नेता