गर्व से अपने घर पर लगाएं तिरंगा: केजरीवाल 

0
357
proudly put the tricolor at your home
आज समाज डिजिटल,नई दिल्ली:
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार से शुरू हो रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत दिल्लीवासियों से अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने का आग्रह करते हुए कहा कि तिरंगा देश का सम्मान और गौरव है। बता दें कि केजरीवाल सरकार ने राजधानी के हर हिस्से में स्कूल के बच्चों और लोगों के बीच 25 लाख तिरंगे बांटने और आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में कई अन्य देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बनाई है।  इस कड़ी में शनिवार को ट्वीट कर केजरीवाल ने कहा कि तिरंगा हमारी आन है, तिरंगा हमारी बान है, तिरंगा हमारी शान है, तिरंगा हमारी जान है आज से हर घर तिरंगा अभियान शुरू हो रहा है। आप भी गर्व से अपने घर पर तिरंगा जरूर लगाएं।

मुख्यमंत्री ने की घरों में तिरंगा फहराने की अपील की

केंद्र ने विशेष अवसर को मनाने के लिए हर घर तिरंगा अभियान की घोषणा की है। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले लोगों से सोशल मीडिया अकाउंट पर तिरंगे को अपनी डिस्पले पिक्चर (डीपी) पर लगाने का आग्रह किया था। केजरीवाल सरकार भी हर हाथ तिरंगे के साथ आजादी की 75वीं वर्षगांठ का जश्न मनाएगी। मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी 14 अगस्त की शाम तिरंगे को थामे हुए राष्ट्रगान गान में लोगों के साथ शामिल होंगे। केजरीवाल ने कहा था, मैं देश के लोगों से अपील करना चाहता हूं कि स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या को पूरे उत्साह के साथ मनाएं। आइए हम सभी 14 अगस्त को शाम पांच बजे एक साथ मिलें और अपने हाथों में तिरंगा और हमारे दिलों में देशभक्ति लेकर राष्ट्रगान गाएं।

यह भी पढ़ें  महादेव की आराधना से मिलता है मोक्ष 

यह भी पढ़ें हनुमान जी ने भक्तों से जुड़ा शनिदेव ने दिया था वचन 

ये भी पढ़ें : सोमवती अमावस्या के दिन दुर्लभ संयोग

ये भी पढ़ें : पूर्वजो की आत्मा की शांति के लिए फल्गू तीर्थ  

Connect With Us : Twitter Facebook