Protests after the namaaz, Protest near Delhi’s Jama Masjid, Congress leader Alka Lamba involved: जुमे की नमाज के बाद विरोध प्रदर्शन, दिल्ली की जामा मस्जिद के पास प्रदर्शन, कांग्रेस नेता अलका लांबा शामिल

0
266

 नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी है। यूपी के कई जिलों में जुमे की नमाज के बाद प्रदर्शन को देखते हुए एहतियात के तौर पर इंटरनेट बंद किया गया है। स ाथ ही लोगों कों शांतिपूर्ण प्रदर्शन के लिए कहा जा रहा है। पुलिस भी लोगों से बात कर रही है साथ ही उपद्रवियों के लिए सख्ती भी बरत रही है।नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में शुक्रवार को एक बार फिर जुमे की नमाज के बाद दोबारा प्रदर्शन शुरू होने की आशंका के मद्देनजर जिलों को अलर्ट कर दिया गया है। प्रदेश के 18 संवेदनशील जिलों में इंटरनेट सेवाएं बंद करने की भी तैयारी चल रही है। दूसरी ओर दिल्ली के सीलमपुर और जामा मस्जिद के पास प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि जिन प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया है उन्हें छोड़ना चाहिए। दिल्ली के भी प्रदर्शन वाले इलाकों में इंटरनेट बैन है। दिल्ली के सीलमपुर, जाफराबाद, जामामस्जिद, मुस्तफाबाद में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। अपडेटस-

जुमे की नमाज के बाद दिल्ली के जामा मस्जिद पर प्रदर्शन। प्रदर्शनकारी काफी संख्या में जुटे हुए हैं। जामा मस्जिद के पास नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन में अलका लांबा भी हुईं शामिल।