Jan Shiksha Adhikar Manch Kaithal : एक राष्ट्र एक चुनाव जनता के साथ बहुत बड़ा धोखा साबित होगा । जन शिक्षा अधिकार मंच

0
168
धरने में भाग लेते हुए कार्यकर्ता व अन्य पदाधिकारी।
धरने में भाग लेते हुए कार्यकर्ता व अन्य पदाधिकारी।

Aaj Samaj (आज समाज), Jan Shiksha Adhikar Manch Kaithal,मनोज वर्मा,कैथल: जन शिक्षा अधिकार मंच कैथल द्वारा जारी धरना आज 468 वें दिन भी जारी रहा।  धरने की अध्यक्षता शिक्षक नेता राजेश बैनिवाल ने की। उन्होंने कहा कि चिराग योजना हरियाणा में कारगर सिद्ध नहीं हो सकती। चिराग योजना से शिक्षा व्यवस्था गड़बड़ाएगी। हरियाणा सरकार को चिराग योजना को रद्द करना चाहिए और स्कूलों को मर्जर करने की प्रक्रिया को रद्द करना चाहिए व शिक्षक नेता सुरेश द्रविड़ पर दर्ज एफआईआर को तुरंत रद्द करना चाहिए।

रिटायर्ड कर्मचारी नेता बलवंत जाटान ने कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव का शिगूफा सत्तासीन गिरोह ने राजनैतिक गलियारों में छोड़ रखा है। यह भी दलील दी जा रही है कि अलग अलग समय चुनाव करवाने से अलग अलग लोग चुनकर आते हैं। यह दलील लोकतंत्र के लिए बहुत ही घातक है। क्योंकि कई बार प्रदेश में लोग एक दल को पसंद नहीं करते। लेकिन केंद्र में उसको पसंद करते हों और कई बार राज्यों की सरकारें गिर भी सकती है। ऐसे में एक राष्ट्र एक चुनाव संभव नहीं हो सकता। एक राष्ट्र एक चुनाव जनता के साथ बहुत बड़ा धोखा साबित होगा। क्योंकि कल को फिर जिला परिषद, नगर परिषद,पंच और सरपंच के चुनावों पर भी सवाल उठेंगे। अर्थात फिर इन चुनावों की क्या आवश्यकता है।

लोकतांत्रिक व्यवस्था जो हमारे महापुरुषों ने बड़ी ही मेहनत से स्थापित की है उस पर लगातार वैचारिक हमले हो रहे हैं। इस तानाशाही का सही बता कर यह जहर समाज में फैलाया जा रहा है। इसे न्यायसंगत ठहराने के भरसक प्रयास किए जा रहे हैं। भेदभावपूर्ण व्यवस्था की तानाशाही अपना नाच दिखा रही है। देश के सामने यह राष्ट्रीय संकट पैदा हो रहा है।

देश के प्रत्येक नागरिक को आज जाति धर्म भाषा क्षेत्र और सम्प्रदाय से ऊपर उठकर सोचने की आवश्यकता है। मनरेगा मजदूर यूनियन के वरिष्ठ नेता नरेश रोहेड़ा ने कहा कि श्रम कानून मजदूरों के हित में नहीं है। बनाई गई श्रम संहिता मजदूर संगठनों की राय लेकर नहीं बनाई गई। इन कानूनों में बहुत अधिक खामियां हैं जिसके भविष्य में हमें नुकसान भुगतने होंगे। धरने पर कलीराम प्यौदा, सतबीर, सतपाल, जयपाल फौजी, बलवंत रेतवाल,भीम सिंह तितरम, रामेश्वर, हजूर सिंह, वीरभान हाबड़ी रमेश हरित, इंद्र सिंह, सुभाष चन्द्र, जसबीर सिंह आदि भी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें  : Mission Karmayogi Program : मिशन कर्मयोगी कार्यक्रम के तहत 10 बैचों में 300 सरकारी कर्मचारियों को दिया जाएगा प्रशिक्षण : डी एस यादव

यह भी पढ़ें  : Red Cross Committee : दिव्यांगजन सहायक उपकरण व बैटरी चालित तिपहिया साईकिल वितरण समारोह आयोजित

Connect With Us: Twitter Facebook