पुलिस ने 1 व्यक्ति व चार महिलाओं को पकड़ा
Sonipat News (आज समाज) सोनीपत: पुलिस ने सोनीपत के मुरथल में स्थित एक स्पा सेंटर पर रेड की। पुलिस ने यहां से एक महिला को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। इसके अलावा 3 और महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जो स्पा सेंटर पर ग्राहक का इंतजार कर रही थी। पुलिस ने मौके से कुल 62 हजार 50 रुपए बरामद किए गए हैं। जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि मुरथल में एनएच-44 स्थित 51 माइल स्टोन में तीसरी मंजिल पर द रिबॉर्न स्पा एंड वेलनेस सेंटर चल रहा है।

यहां पर देह व्यापार कराया जाता है। तीसरी मंजिल पर चल रहे इस स्पा सेंटर के मालिक नवीन राणा हैं। पुलिस ने पहले एक डमी कस्टमर भेजा, जिसे पहचान के लिए 500-500 रुपए के दो हस्ताक्षरित नोट दिए गए थे। पुलिस ने थाना मुरथल में अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित महिलाओं को महिला पुलिसकर्मियों की निगरानी में सुरक्षित स्थान पर भेजा गया है। मामले में पुलिस की आगे की जांच जारी है।

आपत्तिजनक हालत में मिला व्यक्ति

बाद में सहायक पुलिस आयुक्त के नेतृत्व में महिला पुलिसकर्मियों की टीम ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान कमरा नंबर 5 में एक व्यक्ति विनय को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया। उसके साथ एक महिला भी अंत वस्त्रों में मिली। स्पा में कुल 9 कमरे थे और काउंटर से एक रजिस्टर बरामद हुआ, जिसमें ग्राहकों का पूरा रिकॉर्ड था। पुलिस की कार्रवाई के दौरान यहां से ऐसी तीन महिलाएं भी मिली, जो कि पुलिस के अनुसार ग्राहकों का इंतजार कर रही थी।

देह व्यापार करना मजबूरी

पुलिस के अनुसार यहां मिली महिलाओं ने बताया कि मसाज करने के बहाने कैबिन के अंदर जाकर ग्राहकों के साथ देह व्यापार करना उनकी मजबूरी हो जाती है। पुलिस के अनुसार यहां मिली महिलाओं ने बताया कि मसाज करने के बहाने कैबिन के अंदर जाकर ग्राहकों के साथ देह व्यापार करना उनकी मजबूरी हो जाती है।
पुलिस ने स्पा मालिक को दबोचा

62 हजार रुपए भी किए बरामद

पुलिस ने मौके से कुल 62 हजार 50 रुपए बरामद किए गए। इनमें पुलिस अधिकारी द्वारा चिह्नित नोट भी शामिल थे। पुलिस ने स्पा संचालक अतिशय, मैनेजर सुमित और कर्मचारी संदीप को गिरफ्तार किया गया।

प्रति ग्राहक मिलते हैं 500 रुपए

महिलाओं ने बताया कि मसाज करने के बहाने कैबिन के अंदर जाकर ग्राहकों के साथ देह व्यापार करना उनकी मजबूरी हो जाती है। इस देह व्यापार से जो पैसा स्पा मालिक को मिलता है, उसमे से प्रति ग्राहक 500 रुपए हमें भी दे देता है। बाकी रुपया खुद अपने पास रख लेता है।

ये भी पढ़ें : हिसार में जीजा-साली ने जहर निगल कर की आत्महत्या