महिला सशक्तिकरण के लिए प्रो. सुमेधा धनी को किया सम्मानित

0
356
Pro. Sumedha Dhani Honored
Pro. Sumedha Dhani Honored

आज समाज डिजिटल, Rohtak News: महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग की प्रोफेसर सुमेधा धनी को शहर की प्रतिष्ठित 111 महिलाओं में स्थान हासिल कर सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम एलपीएस बोसार्ड व एक प्रतिष्ठित अखबार के सहयोग से आयोजित हुआ।

ये भी पढ़ें : करनाल के बालू गांव के संदीप की जर्मनी में हुई हत्या

30 वर्षों से लगातार राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अवार्ड

ज्ञातव्य रहे कि इससे पहले भी प्रो. सुमेधा धनी को पिछले 30 वर्षों से लगातार राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अवार्ड मिलते रहे हैं। जिनमें हरियाणा सरकार द्वारा सर्वोत्तम अवार्ड ‘इन्दिरा गांधी महिला शक्ति अवार्ड-2021’, ‘आस्ट्रेलियन डवल्पमेंट को-ऑपरेशन स्कोलरशिप (एडकोस 1997-99), ग्रांट ऑफ विजिटिंग स्र्कोलर्स प्रोग्राम, आस्ट्र्रेलियन नेशनल यूनिवर्सिटी केनबरा-1999, ‘डीकन यूनिवर्सिटी स्कोलरशिप आस्ट्रेलिया-2000-2001’, ‘ग्लोरी ऑफ ग्लोब अचीवर्स अवार्ड-2018 (थाइलैंड)’, ‘भारतीय त्रिरत्न सम्मान-2021-22 (नई दिल्ली), ‘इंटरनेशनल ह्यूमन राईट्स एक्टिीविस्ट अवार्ड-2020 (मुम्बई)’, ‘प्राईड ऑफ नेशन प्रतिभा सम्मान अवार्ड-2017 (नई दिल्ली)’, ‘हरियाणा राज्य स्त्री शक्ति पुरस्कार-2015-16 (हरियाणा सरकार)’, ‘भारत ज्योति श्री गुरू राष्ट्रीय सम्मान अवार्ड-2021’ एवं 2022 के महिला दिवस पर ‘वूमेन अचीवर्स अवार्ड-2022 से सम्मानित किया जा चुका है।

महिला सशक्तिकरण विषय पर विचार

प्रो. सुमेधा धनी वर्षों से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान, महिला सशक्तिकरण व कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए अपनी विभिन्न प्रदर्शनियों के द्वारा देश भर में जागरूकता अभियान चलाये हुए हैं। उनकी प्रदर्शनियों को केंद्रीय मंत्रियों सहित भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ द्वारा भी सराहा जा चुका है। हरियाणा ह्यूमन राईट्स कमीशन के प्रमुख द्वारा चार जिलों के कार्यक्रम में भी प्रो. सुमेधा धनी ने टैगोर ऑडिटोरियम के प्रदर्शनी कक्ष में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। उन्होंने राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर पत्रकारिता एवं जनसंचार विषय पर अपने कई पेपर प्रस्तुत किये हैं। इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ मीडिया एंड कम्यूनिकेशन रिसर्च (आईएएमआरसी) द्वारा इस्तांबुल (तुर्की) में आयोजित कांफ्रेंस में उन्होंने रिकार्ड 4 पेपर प्रस्तुत किये थे। इस कांफ्रेंस में 215 देशों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया था। प्रो. सुमेधा टेलीविजन व रेडियो पर कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेकर महिला सशक्तिकरण विषय पर अपने विचार रख चुकी हैं।

ये भी पढ़ें : बिना एचएसआरपी नंबर प्लेट के वाहनों पर 1 जुलाई से होगी कार्रवाई : सुभाष चंद

ये भी पढ़ें : सेवा संदेश लेकर रवाना हुआ नारायण रथ

ये भी पढ़ें : सिविल सेवा में सफल हुए चिराग का सम्मान

Connect With Us: Twitter Facebook