Haryana Assembly Election: जींद के जुलाना से कांग्रेस प्रत्याशी विनेश फोगाट के लिए वोट मांगेंगी प्रियंका गांधी

0
11
जींद के जुलाना से कांग्रेस प्रत्याशी विनेश फोगाट के लिए वोट मांगेंगी प्रियंका गांधी
Haryana Assembly Election: जींद के जुलाना से कांग्रेस प्रत्याशी विनेश फोगाट के लिए वोट मांगेंगी प्रियंका गांधी

पेरिस ओलिंपिक में डिस्क्वालिफाई होने के बाद चर्चा में आई थीं विनेश
Jind News (आज समाज) जींद: हरियाणा विधानसभा चुनाव प्रचार अपने पूरे चरम पर पहुंच चुका है। प्रदेश दो दिन बाद वोटिंग होनी है। इसलिए कोई भी प्रत्याशी प्रचार में किसी तरह की कसर नहीं छोड़ना चाहता। सब नेता अपनी जीत सुनिश्चत मान कर चुनाव प्रचार में जुटे है। वहीं सभी पार्टियों के स्टार प्रचार भी प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत अपनी पार्टियों के प्रत्याशियों के समर्थन में चुनाव प्रचार के लिए आ रहे है। प्रधानमंत्री राहुल गांधी हरियाणा विजय सकंल्प यात्रा निकाल रहे है। पीएम मोदी खुद प्रदेश में चार बड़ी चुनावी रैलिया कर चुके है।

केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह व यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ भी हरियाणा में चुनाव प्रचार के लिए आ चुके है। इसी कड़ी आज जींद की जुलाना विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी रेसलर विनेश फोगाट के समर्थन में कांग्रेस नेता व गांधी परिवार की बेटी प्रियंका गांधी आज जुलाना में प्रचार करने के लिए आ रही है। वह जनसभा को संबोधित कर विनेश फोगाट के लिए जनता से वोट की अपील करेंगी। जुलाना में आज होने वाली प्रियंका गांधी की रैली के लिए नई अनाज मंडी में पंडाल लगाया गया है। प्रियंका गांधी दोपहर करीब सवा 12 बजे हेलिकॉप्टर से जुलाना पहुंचेंगी। रैली स्थल से करीब 2 किलोमीटर की दूरी पर हेलिपैड बनाया गया है, जहां प्रियंका का हेलिकॉप्टर उतरेगा।

कांग्रेस की पूर्ण बहुमत से बनेगी सरकार

इस दौरान रेसलर विनेश फोगाट ने कहा कि प्रदेश सत्ता विरोशी लहर चल रही है। भाजपा के 10 साल कुशासन से प्रदेश की जनता मुक्ति पाना चाहती है। उन्होंने कहा की प्रदेश की जनता के सामने कांग्रेस की एक ऐसा विकल्प है जो विकास के नए आयाम स्थापित कर सकती है। प्रदेश की जनता ने अबकी बार कांग्रेस को सत्ता सौंपने का मन बना लिया है। हरियाणा में पूर्ण बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनेंगी।

बीरेंद्र सिंह की रगों में किसानों के मसीहा दीनबंधु छोटूराम का खून

वहीं सिरसा से सांसद कुमारी सैलजा ने उचाना कलां से कांग्रेस प्रत्याशी बृजेंद्र सिंह के लिए जनता से वोट की अपील की। बृजेंद्र के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए कुमारी सैलजा ने कहा कि भाजपा और जजपा ने मिलकर प्रदेश को लूटने का काम किया है। विकास के मामले में उचाना कलां हलका प्रदेश में सबसे पीछे है। डिप्टी सीएम ने भी हलके की जनता की सुध नहीं ली। गरीब लोगों को परिवार पहचान पत्र और प्रॉपर्टी आईडी के जाल में उलझा कर रख दिया। उन्होंने कहा कि चौधरी बीरेंद्र सिंह की रगों में किसानों के मसीहा दीनबंधु छोटूराम का खून है। अगर यह परिवार भी किसान का भला नहीं कर सकता, तो और कोई कर ही नहीं सकता। इस बात को उचाना के लोगों को भूलना नहीं है। उन्होंने बृजेंद्र सिंह को भारी मतों से विजयी बनने की अपील नजता से की।

आज कुरुक्षेत्र के पिहोवा में आएंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

कुरुक्षेत्र के पिहोवा से भाजपा प्रत्याशी जयभगवान शर्मा (डीडी) के समर्थन में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एक चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। रैली कुरुक्षेत्र रोड स्थित नई अनाज मंडी में होगी। गौरतलब है कि भाजपा ने पहले पिहोवा से सरदार कंवलजीत अजराना को टिकट दी थी। लेकिन विरोध के चलते उन्होंने टिकट लौटा दी। भाजपा ने फिर जयभगवान शर्मा (डीडी) को यहां से चुनावी मैदान में उतारा। जयभगवान शर्मा (डीडी) का मुकाबला कांग्रेस के मनदीप चट्ठा से है। मनदीप चट्ठा पूर्व वित्त मंत्री हरमोहिंद्र सिंह चट्ठा के बेटे है। जयभगवान शर्मा पिहोवा से 2014 में भी भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ चुके है। तब उन्हें इनेलो के जसविंद्र सिंह सूंध के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

यह भी पढ़ें :  Supreme Court: अवैध मंदिर बना हो या दरगाह, सार्वजनिक सुरक्षा के लिए हटाना जरूरी