Priyanka Gandhi Vadra sitting on dharna at India Gate, protesting against Jamia violence: कांग्रेस आई फ्रंटफुट पर, जामिया हिंसा के विरोध में इंडिया गेट पर धरने पर बैठी प्रियंका गांधी वाड्रा

0
274

 नई दिल्ली। नागरिकता कानून के खिलाफ पूरे देश में विरोध प्रदर्शन चल रहा है। असम, अलीगढ़, बंगाल, लखनऊ, दिल्ली सभी स्थानों पर इस एक्ट का विरोध किया जा रहा है। दिल्ली के जामिया मिल्लिया विश्वविद्यायल के छात्रों और पुलिस की झड़प हुई, फिर पुलिस का कैंपस में घुसकर छात्रों पीटना और लाइब्रेरी में आसू गैस के गोले चलाए गए। इन सबके विरोध में आज कांग्रेस के महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा इंडिया गेट पहुंच गर्इं और धरना शुरु कर दिया। प्रियंका गांधी के साथ-साथ कांग्रेस के कई नेता भी धरने पर बैठे हुए हैं। धरने पर बैठने से पहले जामिया मिलिया इस्लामिया घटना पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि सरकार ने संविधान और छात्रों पर हमला किया है, उन्होंने विश्वविद्यालय में प्रवेश करने के बाद छात्रों पर हमला किया है। हम संविधान के लिए लड़ेंगे, हम इस सरकार के खिलाफ लड़ेंगे। प्रियंका गांधी ने कहा कि हम संविधान की रक्षा के लिए लड़ेंगे। सोनिया गांधी ने कहा कि यह देशवासियों पर हमला है।प्रियंका के साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद, केसी वेणुगोपाल, एके एंटनी, पीएल पुनिया, अहमद पटेल और अन्य नेता धरने पर बैठे हैं। बता दें कि कल रात नागरिकता संशोधन कानून का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों की जामिया मिल्लिया इस्लामिया के पास पुलिस से झड़प हुई। जिसके बाद प्रदर्शनकारियों ने डीटीसी की चार बसों और दो पुलिस वाहनों में आग लगा दी। झड़प में छात्रों, पुलिसकर्मियों और दमकलकर्मी समेत करीब 60 लोग घायल हो गए। पुलिस जामिया के कैंपस में घुस गई और छात्रों पर आसू गैस के गोले छोड़े।