Priyanka Gandhi boosted doctor’s courage: प्रियंका गांधी ने बढ़ाया डाक्टर का हौसला

0
420

लखनऊ। काग्रेस यूपी की महासचिव प्रियंका गांधी ने कोरोना संक्रमण काल में लड़ाई लड़ रहे एक डाक्टर का विशेष तौर शुक्रिया किया। उन्होनेयूपी के डाक्टर तौसीफ को पत्र लिखा और उनके कार्य के प्रति सेवा भाव के लिए सम्मान प्रकट किया। उन्होंने डाक्टर तौसीफ को पत्र लिख कर प्लाजमा डोनेट करने पर सम्मान प्रकट किया। प्रियंका गांधी ने पत्र में लिखा कि जिस तरह से आप मरीजों के प्रति सेवा भाव से कार्यरत हैं उससे मेरे मन में आपके प्रति सम्मान बढ़ गया है। बता दें कि डाक्टर तौसीफ ने कोरोना मरीजों के इलाज के लिए अपना प्लाजा डोनेट किया है। डॉ. तौसीफ भी मरीजों का इलाज करते समय संक्रमित हो गए थे। बाद में ठीक होने पर उन्होंने अन्य मरीजों के इलाज केलिए अपना प्लाजमा दान किया। डॉक्टर तौसीफ केजीएमयू लखनऊ में रेजिडेंट डाक्टर केरूप में कार्यरत हैं।