आज समाज, नई दिल्ली: Priyanka Chopra: बॉलीवुड की सबसे हसीना प्रियंका चोपड़ा ने अपनी मेहनत और कड़ी मेहनत से वह मुकाम हासिल किया, जिस तक पहुंचने का सपना हर एक्टर देखता है।
बता दें आज बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एक्ट्रेस हैं बनी हुई है। प्रियंका की जर्नी न केवल बॉलीवुड, बल्कि पूरी दुनिया में उनके फैंस को प्रेरणा देती है।
इन बड़े सितारों के साथ काम करने से किया मना
प्रियंका चोपड़ा का करियर बहुत ही प्रेरणादायक है। उन्होंने अपने करियर के पीक पर सलमान खान और आमिर खान जैसे बड़े सितारों के साथ काम करने से मना किया।
क्योंकि वह अपनी पहचान खुद बनाना चाहती थीं। इस फैसले ने उनकी एक अलग पहचान बनाई और उनका आत्मविश्वास उन्हें दुनिया भर में मशहूर कर गया।
मॉडलिंग से की थी करियर की शुरुआत
प्रियंका चोपड़ा का जन्म 18 जुलाई 1982 को झारखंड के जमशेदपुर में हुआ था, लेकिन उनकी परवरिश उत्तर प्रदेश के बरेली में हुई। बचपन से ही अभिनय में रुचि रखने वाली प्रियंका ने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की और फिर धीरे-धीरे फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई।
उनका संघर्ष और सफलता की कहानी हर इंसान को प्रेरित करती है, जो यह साबित करती है कि अगर दिल में मेहनत और जुनून हो, तो कोई भी सपना पूरा किया जा सकता है।