Ludhiana Crime News : कैदियों ने किया जेल वार्डन पर हमला

0
120
कैदियों ने किया जेल वार्डन पर हमला
कैदियों ने किया जेल वार्डन पर हमला

Ludhiana Crime News (आज समाज), लुधियाना : मुक्तसर जेल में शुक्रवार को उस समय अफरातरफी मच गई जब कुछ कैदियों ने जेलवार्डन पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में वार्डन को काफी ज्यादा चोट आई और उसे अस्पताल भर्ती करवाना पड़ा। जिसके बाद उक्त कैदियों की पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह है मामला

जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंट वरुण ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 18 जुलाई को लीगल सर्विस अथॉरिटी मुक्तसर से आए वकीलों द्वारा जेल के अंदर बंदियों को लीगल एड की जानकारी देने के लिए बैरकों का दौरा किया जा रहा था। इस दौरान इन कैदियों को समझाने के लिए अन्य बैरक में डालने के लिए बुलाया गया।

कैदियों ने आने से इन्कार कर दिया। जब ड्यूटी वार्डन सुखदेव सिंह व कर्मचारी बोहड़ सिंह उक्त बंदियों को ब्लॉक नंबर चार में बुलाने गए तो कैदियों ने कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज की और धमकी दी। जब कर्मचारियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उक्त कैदियों ने जेल वार्डन सुखदेव सिंह पर लोहे की किसी नुकीली वस्तु से हमला कर दिया, जिससे वार्डन सुखदेव सिंह के चेहरे से खून निकलने लगा, जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल मुक्तसर में भेज दिया गया।