Prime Minister Modi’s Mann Ki Baat : 31 दिसम्बर को ज्ञान मानसरोवर थिराना में आयोजित होगा प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात कार्यक्रम

0
95
Prime Minister Modi's Mann Ki Baat
जानकारी देते राज्यसभा सदस्य कृष्ण लाल पंवार।
  • राज्यसभा सदस्य कृष्ण लाल पंवार को बनाया कार्यक्रम का प्रदेश संयोजक

 

Aaj Samaj (आज समाज),Prime Minister Modi’s Mann Ki Baat, पानीपत : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से आकाशवाणी पर मन की बात कार्यक्रम के लिए अपने विचार और सुझाव साझा करने के लिए आमंत्रित किये हैं। मन की बात कार्यक्रम 31 दिसम्बर को प्रसारित किया जाएगा और यह मासिक रेडियो कार्यक्रम की 108वीं कड़ी होगी। इसके लिए गांव थिराना स्थित ज्ञान मानसरोवर में कार्यक्रम रखा गया है। राज्यसभा सदस्य एवं पूर्व मंत्री कृष्ण लाल पंवार को इस कार्यक्रम का प्रदेश संयोजक बनाया गया है।

 

राज्यसभा सदस्य कृष्ण लाल पंवार ने बताया कि वह अपने आप को सौभाग्यशाली मानता है कि उसे संगठन व पार्टी ने प्रधानमंत्री मोदी के इतने बड़े कार्यक्रम के लिए प्रदेश संयोजक की जिम्मेदारी दी है। इसके लिए उन्होंने संगठन व प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल का धन्यवाद किया। पंवार ने बताया कि गांव थिराना स्थित ज्ञान मान सरोवर के आडिटोरियम में प्रधानमंत्री मोदी का यह लाइव कार्यक्रम रखा गया है। कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस बार प्रधानमंत्री जिन विषयों पर चर्चा करेंगे, उनमें फिट इंडिया भी शामिल है जो युवाओं की सर्वाधिक पसंद है।

 

प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों से इस आंदोलन के अनूठे पहलुओं पर गौर करने, नवीन स्वास्थ्य स्टार्टअप पर चर्चा करने तथा युवा भारतीय व्यायाम शैलियों को कैसे अपना रहे हैं, इस पर विचार साझा करने का आह्वान किया। लोग अपनी फिटनैस दिनचर्या और पोषण संबंधी नवाचारों को भी प्रधानमंत्री के साथ साझा कर सकते हैं। लोग नमो ऐप पर ‘स्वस्थ मैं, स्वस्थ भारत’ के तहत अपने अनुभव साझा कर सकते हैं। लोग एमवायजीओवी ओपन फोरम में भी अपने विचार साझा कर सकते हैं। वे टोल-फ्री नंबर 1800-11-7800 भी डायल कर अपना संदेश हिंदी या अंग्रेजी में रिकार्ड कर सकते हैं। फ़ोन लाइनें 29 दिसम्बर तक खुली रहेंगी। लोग सीधे प्रधानमंत्री को अपने सुझाव देने के लिए 1922 पर मिस्ड काल भी दे सकते हैं और एसएमएस पर लिंक प्राप्त कर अपना सुझाव दे सकते हैं।

यह भी पढ़ें  : Two Women Became Drone Pilots : बरनाला जिले की दो महिलाएं बनीं ड्रोन पायलट, उपायुक्त ने दी शुभकामनाएं।

Connect With Us: Twitter Facebook