प्रैस लोकतंत्र का चौथा स्तंभ : सीजेएम

0
386
Press is the fourth pillar of democracy

इशिका ठाकुर,करनाल:

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत अंतर्राष्ट्रीय प्रैस स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में एडीआर सैंटर में एक सेमिनार का आयोजन किया गया जिसमें स्थानीय पत्रकारों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सुश्री जसबीर ने बतौर मुख्य अतिथि मीडिया से बातचीत की उनकी समस्याओं के बारे में पूछा और अधिकारों की जानकारी दी।

मजबूत लोकतंत्र के लिए प्रैस की स्वतंत्रता आवश्यक

सीजेएम ने कहा कि प्रैस लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। मजबूत लोकतंत्र के लिए प्रैस की स्वतंत्रता आवश्यक है, जहां मीडिया बंधुओं के लिए  अधिकार निर्धारित हैं, वहीं कुछ कत्र्तव्य का निर्वहन भी जिम्मेदारी से करना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों को तथ्यों के आधार पर ही रिपोटिंग करनी चाहिए। समाज में नकारात्मकता का भाव नहीं फैलाना चाहिए तथा सत्यता के साथ ही अपने कार्य का निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों को अपना पक्ष रखने का मौका देना चाहिए तभी सही व्यक्ति को न्याय मिल सकता है।

50 डिग्री तापमान की गर्मी और माईनस 10 डिग्री तापमान में भी देश की सेवा करते हैं हमारे फौजी 

पत्रकारिता समाज सेवा का कार्य है और समाज से बुराईयों को समाप्त करने एवं आम लोगों में जागृति लाने का प्रयास किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारे फौजी 50 डिग्री तापमान की गर्मी और माईनस 10 डिग्री तापमान में भी देश की सेवा करते हैं, ताकि हम अपने देश में सुकुन की सांस ले सकें। परंतु कुछ लोग धर्म के नाम पर लोगों को गुमराह करके आपसी भाईचारा खराब करने का काम करते हैं। ऐसे माहौल में प्रैस की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है कि वो देश में भाईचारा समाप्त न होने दें।