President Naib Singh Saini: : 28 नवंबर को भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी का होंगा भव्य अभिनंदन समारोह : रामबिलास शर्मा

0
103
बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम की जिम्मेवारियां सौंप प्रो. रामबिलास शर्मा।
बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम की जिम्मेवारियां सौंप प्रो. रामबिलास शर्मा।

Aaj Samaj (आज समाज), President Naib Singh Saini, नीरज कौशिक, महेंद्रगढ़ :
भाजपा प्रदेश के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी का अभिनदन समारोह आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर नव नियुक्त राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ और भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की सदस्या डॉक्टर सुधा यादव का भी अभिनंदन किया जाएगा। इसकी जानकारी पूर्व शिक्षामंत्री प्रोफेसर रामबिलास शर्मा ने अपने आवास पर प्रेस कांफ्रेस के दौरान दी।

उन्होंने बताया कि 28 नवंबर को सब्जी मंडी महेंद्रगढ़ में सुबह 11 बजे भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी, राष्ट्रीय महासचिव ओमप्रकाश धनखड़ तथा भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की सदस्या डॉक्टर सुधा यादव का अभिनंदन किया जाएगा। उनके सम्मान के लिए आज जिला भाजपा की बैठक आयोजित की गई है जिसमें भाजपा पदाधिकारियों को जिम्मेवारियां सौंपी गई है। प्रचार-प्रसार के लिए अलग और साज सज्जा के लिए अलग टीमें बनाई गई हैं।

बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष दयाराम यादव ने कहा कि नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में पूरा जिला एक रंग में रंगेगा। उनका ऐसा स्वागत किया जाएगा जो अभी तक किसी जिले नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं, जो बखूभी रूप से अपने जिम्मेवारी निभाएंगे। इस मौके पर जिला प्रभारी अजय बंसल, प्रदेश मंत्री मनीष मित्तल, नपा चेयरमैन रमेश सैनी, प्रदेश कार्य समिति सदस्य सुधीर दीवान, देवेंद्र यादव, राजेंद्र सिंह लांबा, जिला महामंत्री अमित मिश्रा, लख्मी चंद चौहान, विजयपाल सांगवान, पूर्व जिला अध्यक्ष शिवकुमार मेहता, अजित सिंह कलवाड़ी, युवा प्रदेश कार्य समिति सदस्य नवीन शर्मा, पवन खैरवाल, कुलदीप शर्मा, अरुण जांगिड़, अमित माधोगढ़ सहित अनेक मंडल अध्यक्ष एवं भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें  : Maa Chhath Maiya’s Fast : मां छठ मैया के व्रत के अन्तिम दिन सोमवार को मनाया गया उत्सव

यह भी पढ़ें  : Karnal News : पति – पत्नी और वो के कारण टूट रही हैं शादियां उजड़ रहे हैं परिवार

Connect With Us: Twitter Facebook