Hisar News: गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेने कल हिसार आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

0
109
Hisar News: गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेने कल हिसार आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
Hisar News: गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेने कल हिसार आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

सुरक्षा में 10 आईपीएस समेत 2 हजार पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात
Hisar News (आज समाज) हिसार: गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए कल देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हिसार आएंगी। इसके साथ ही वह प्रजापति ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में भी भाग लेंगी। कार्यक्रम को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। आज फाइनल रिहर्सल की जाएगी। राष्ट्रपति के हिसार आगमन को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने सुरक्षा व्यवस्था की रिहर्सल का जायजा लिया।

सुरक्षा के लिए 10 आईपीएस अधिकारी, 26 डीएसपी और करीब 2000 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। राष्ट्रपति के काफिले के रूट पर स्थित सभी ऊंची इमारतों की पहचान कर ली गई है। इन इमारतों पर पुलिस बल तैनात रहेगा। कार्यक्रम स्थल के आसपास अवैध पार्किंग पर रोक रहेगी। केवल पास धारकों को ही कार्यक्रम स्थल में प्रवेश की अनुमति होगी।

पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सतर्क रहने के दिए निर्देश

पुलिस अधीक्षक ने रिहर्सल के बाद पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान रिहर्सल में पाई गई कमियों पर विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने राष्ट्रपति के कार्यक्रम के लिए रूट प्लान पर भी विचार-विमर्श किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने राष्ट्रपति के आगमन पर ड्यूटी पर तैनात सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। सभी थाना प्रबंधकों को लगातार गश्त पर रह चैकिंग करने के बारे निर्देशित करते हुए कहा कि सभी अपने अपने क्षेत्र में पढ़ने वाले रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, होटल और लॉज की जांच करें।

ये भी पढ़ें : Delhi Breaking News : महिला समृद्धि योजना को कैबिनेट की मंजूरी