Prayagraj Mahakumbh: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प्रयागराज पहुंचकर लगाई महाकुंभ में डुबकी लगाई

0
130
Prayagraj Mahakumbh: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प्रयागराज पहुंचकर लगाई महाकुंभ में डुबकी लगाई
Prayagraj Mahakumbh: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प्रयागराज पहुंचकर लगाई महाकुंभ में डुबकी लगाई

राष्ट्रपति ने की मां गंगा की पूजा
Prayagraj Mahakumbh (आज समाज) प्रयागराज: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में पहुंचकर संगम में पवित्र डुबकी लगाई। उन्होंने 3 डुबकी लगाई। उन्होंने भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। राष्ट्रपति ने मां गंगा की पूजा भी की। इस दौरान राष्ट्रपति के साथ यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी मौजूद रही। अब राष्टÑपति अक्षयवट और लेटे हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगी।

इससे पहले राष्ट्रपति का हेलिकॉप्टर सोमवार सुबह साढ़े 9 बजे बमरौली एयरपोर्ट पर लैंड हुआ। यहां राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और सीएम योगी ने स्वागत किया। महाकुंभ का आज 29वां दिन है। 13 जनवरी से अब तक 43.57 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। आज सुबह 10 बजे तक 63 लाख लोग स्नान कर चुके हैं। उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी परिवार के साथ संगम में डुबकी लगाई।

देश की दूसरी राष्ट्रपति जिन्होंने महाकुंभ में किया स्नान

राष्ट्रपति शाम चार बजे तक प्रयागराज में रहेंगी। द्रौपदी मुर्मू देश की दूसरी राष्ट्रपति हैं, जिन्होंने महाकुंभ में स्नान किया। इससे पहले, 1954 में देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने भी महाकुंभ में स्नान किया था।

संगम स्टेशन 14 फरवरी तक बंद

प्रयागराज शहर में जबरदस्त भीड़ है। इसे देखते हुए अरैल घाट से संगम तक बोट बंद की गई है। इसके अलावा, संगम स्टेशन को 14 फरवरी तक बंद कर दिया गया है। प्रयागराज जंक्शन पर भीड़ को मैनेज करने के लिए इमरजेंसी क्राउड मैनेजमेंट प्लान लागू किया गया है। ?

काशी की सड़कें और गलियां श्रद्धालुओं से खचाखच भरी

वाराणसी में महाकुंभ से लौटने वाले श्रद्धालुओं से काशी की सड़कें और गलियां खचाखच हैं। काशी विश्वनाथ मंदिर जाने वाली हर सड़क पर श्रद्धालुओं का रेला है। गोदौलिया से मंदिर और मंदिर से चौक मैदागिन तक सिर्फ लोगों की भीड़ ही नजर आ रही है। वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई हैं।

ये भी पढ़ें : हरियाणा निकाय चुनाव में किसी भी उम्मीदवार को नहीं मिलेगा हेलीकॉप्टर का निशान