Shimla News : प्रतिभा सिंह ने महिला कांग्रेस पदाधिकारियों को किया सम्मानित 

0
31
प्रतिभा सिंह ने महिला कांग्रेस पदाधिकारियों को किया सम्मानित 
प्रतिभा सिंह ने महिला कांग्रेस पदाधिकारियों को किया सम्मानित 
महिला कांग्रेस ने किया ‘नारी न्याय सम्मान’ कार्यक्रम का आयोजन
 
Shimla News (आज समाज)शिमला। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की ओर से नारी न्याय सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने प्रशस्ति पत्र देकर महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों को सम्मानित किया।
प्रतिभा सिंह ने महिलाओं की सराहना करते हुए कहा कि वह अपने घर के साथ-साथ पार्टी के कार्यों व समाज सेवा में जिस तरह से अपना योगदान दे रही है वह बहुत ही सराहनीय है। उन्होंने कहा कि आज नारी न्याय सम्मान का यह कार्यक्रम राजीव गांधी की जयंती पर आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य यही है कि उन्होंने महिलाओं को मान-सम्मान दिया था। पंचायतों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देकर महिलाओं की राजनीति में भागीदारी सुनिश्चित की थी। उन्होंने कहा कि नारी न्याय सम्मान महिला सशक्तिकरण की दिशा में कांग्रेस का यह बहुत ही महत्वपूर्ण कदम है।
इस अवसर पर वृंदा सिंह, शांता राजटा, सत्या वर्मा, पुष्पा शोभटा, शशि ठाकुर, कविता कंवर के अतिरिक्त जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष विनीता वर्मा, विशेष तौर पर मौजूद थी। सम्मानित की गई महिलाओं में रेखा, डोलमा, कांता शर्मा, प्रभा शर्मा, वीना विज, कमलेश ठाकुर, हीरा दासी, कृष्णा जरयाल, विनीता, सुमित्रा, प्रभा वर्मा, विमला, प्रोमिला भारद्वाज, मीरा नेगी, मीनाक्षी, अंकिता चौहान, गीतांजलि ठाकुर, उमा मोदरियाल, बबली, लोकेश्वरी शामिल थी और उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।