कानपुर के गैंगस्टर विकास दुबे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई। एजेंसी के अनुसार विकास दुबे की मरने की वजह गोली लगने के कारण खून बहना और शॉक है। रिपोर्टमें जिक्रहै कि विकास दुबे को तीन गोलियां आरपार हो गर्इंथी। उसकेशरीर पर जख्म केनिशान भी थे। गैंगस्टर के दाहिने कंधेऔर बाएं सीने में गोलियां लगी थी। बताया जा रहा है कि दाहिने हिस्से में सिर, कोहनी, पसली और पेट में चोट के निशाान फॉरेंसिक एक्सपर्ट के मुताबिक पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट दस इंजरी का जिक्र है। इसकी आधिकारिक पुष्टि नहींहुई है। विकास दुबे कानपुरके बिकरु गांव में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या का मास्टर माइंड था। विकास दुबे केएनकाउंटरकेबाद पुलिस ब्रह्ननगर के कारोबारी जयकांत बाजपेई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उस पर विकास को कारतूस सप्लाई करने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने एक-एक कर विकास दुबे के करीबियों को या तो एनकाउंटर किया या फिर उनकी गिरफ्तारी हो रही है। इसी क्रम मेबउवन के जीजा डब्बू को भी गिरफ्तार किया। बउवन को पुलिस पहले ही एनकाउंटर में मार चुकी है। दोनों के खिलाफ षड्यंत्र रचने और आर्म्स एक्ट की धारा में एफआईआर दर्ज की गई है। सोमवार को दोनों की पेशी कोर्टमें कराईजाएगी। जय की साठ गांठ विकास के साथ बहुत गहरी थी। बताया जा रहा है कि विकास की सारी कमाई का लेखा जोखा जय के पास ही था। वह विकास दुबे केपैसों का हिसाब रखता था।