Haryana News : हरियाणा के 15 शहरों में प्रदूषण का स्तर 300 से उपर

0
11
हरियाणा के 15 शहरों में प्रदूषण का स्तर 300 से उपर
Haryana News: हरियाणा के 15 शहरों में प्रदूषण का स्तर 300 से उपर

सरकार की सख्ती के बाद भी लगातार बढ़ रहे खेत में पराली जलाने के मामले
Chandigarh News (आज समाज) चंडीगढ़: प्रदेश सरकार की सख्ती के बाद भी हरियाणा में किसान खेत में पराली जलाने से बाज नहीं आ रहे। प्रदेश में पराली जलाने के मामले बढ़ते ही जा रहे है। जिस कारण वातावरण में प्रदूषण बढ़ता जा रहा है। पराली का धुंआ आसमान में फैलने के कारण लोगों का सांस लेना भी दूभर हो गया है। अस्पतालों में आंखों में जलन व खांसी के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। सरकार ने किसानों को पराली जलाने से रोकने के लिए ग्राग सचिवों, सरपंचों व कृषि विभाग के अधिकारियों की ड्यूटी लगाई हुई है।

अगर कोई भी किसान खेत में पराली जलाता पकड़ा जाता है तो उस पर केस दर्ज करने के भी आदेश सरकार ने दिए हुए है। यहीं नहीं दोषी किसान को मेरी, फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर दो साल के लिए ब्लैकलिस्ट भी किया जा रहा है। लेकिन सरकार की इतनी सख्ती भी किसानों को पराली जलाने से नहीं रोक पा रही। शाम होते ही किसान खेतों में पड़े फसल अवशेष को आग के हवाले कर देते है। जिससे वातावरण में वायु प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है। प्रदूषण विभाग द्वारा आज जारी किए गए आंकड़ो हरियाणा के 15 शहरों में एक्यूआई 300 से अधिक दर्ज किया गया है।

रेवाड़ी का धारूहेड़ा सबसे अधिक प्रदूषित शहर

सबसे ज्यादा प्रदूषित शहरों में रेवाड़ी का धारूहेड़ा रहा। यहां एक्यूआई 300 से अधिक दर्ज किया गया है। पराली जलाने की घटनाएं बढ़ रही हैं। पर 496 तक पहुंच गया है। अंबाला, भिवानी, फरीदाबाद, गुरुग्राम, हिसार, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, मानेसर, रोहतक, सिरसा, सोनीपत और यमुनानगर में प्रदूषण बढ़ा है। वहीं पानीपत और पलवल में हवा स्वच्छ बनी हुई है। पानीपत में एक्यूआई सबसे कम 83 तक पहुंच गया है।

रोहतक, कुरुक्षेत्र और कैथल में सबसे ज्यादा पराली जली

शनिवार को प्रदेश में पराली जलाने के 11 नए मामले सामने आए हैं। इन्हें मिलाकर कुल आंकड़ा 700 पर पहुंच गया है। सबसे ज्यादा मामले रोहतक, कुरुक्षेत्र और कैथल जिलों में मिले हैं और करनाल और पलवल जिलों में भी एक-एक मामला मिला है।

दिवाली के बाद बढेगी ठंड

वहीं हरियाणा में मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। सुबह और शाम को हल्की ठंड रहती है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दिवाली के बाद हरियाणा में लोगों को ठंड का अहसास होने लगेगा। प्रदेश में फिलहाल अधिकतम तापमान सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक है। वहीं रात के तापमान में आधा डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। सिरसा में अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं करनाल में अधिकतम तापमान सामान्य से 4.7 डिग्री अधिक चला गया है।

यह भी पढ़ें : आईपीएस अफसर पर यौन शोषण का आरोप, सीएम ने दिए जांच के आदेश