Political Career of Delhi CM Rekha Gupta | नई दिल्ली | छात्र जीवन से ही रेखा राजनीति में सक्रिय हो गई थी। रेखा ने 1998 में मनीष गुप्ता के साथ शादी की। मनीष स्पेयर पार्ट का बिजनेस करते हैं। राजेंद्र ने बताया कि रेखा ने इससे पहले भी दो बार विधानसभा चुनाव लड़ा।

पहली बार वह 11 हजार वोटों से हार गई थी तो पिछली योजना में आम आदमी पार्टी की वंदना से साढ़े चार हजार वोटों से हार गई थी। इस बार वंदना को उन्होंने बड़े वोटों के अंतर से हराकर इतिहास रचने का काम किया। इस बार शालीमार बाग सीट से आप की बंदना कुमारी को 38605 वोट मिले तो भाजपा की रेखा गुप्ता (जिंदल) को 68200 वोट मिले हैं।

  • रेखा गुप्ता ने 1992-93 में दिल्ली के दौलत राम कॉलेज में ग्रेजुएशन के दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़कर राजनीतिक जर्नी शुरू की। 1995-96 में (DASU) की सेक्रेटरी बनी।
  • 1996-97 में रेखा दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन की प्रेजिडेंट बनी। इसके साथ ही आरएसएस से जुड़ गई।
  • 2003-04 में भाजपा युवा मोर्चा की सचिव बनी। 2005-06 में भाजपा युवा मोर्चा की राष्ट्रीय सचिव बनी।
  • अप्रैल 2007 में दिल्ली के उत्तरी प्रीतमपुरा की कांउसिलर बनी। इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा की स्टेट जनरल सेक्रेटरी भी रही।
  • 2010 में रेखा को नेशनल एग्जीक्यूटिव मेंबर के अवॉर्ड से नवाजा गया। रेखा दक्षिणी दिल्ली नगर निगम की मेयर रह चुकी हैं।

Jind News : Rekha Gupta के CM बनते ही जींद में जश्न का माहौल