Policeman threatened, your uniform will be taken off – Ashwini Chaubey: पुलिस वाले को धमकी, वर्दी उतरवा लेंगे तुम्हारी- अश्विनी चौबे

0
240

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे अपने बयानों की वजह से अक्सर चर्चा में आ जाते हैं। इस बार भी वह जनता दरबार में पुलिसवाले से बदसलूकी करते दिखे। दरअसल मंत्री जी बिहार में जनता दरबार में विराजमान थे। वहां उन्होंने अपना रौब दिखाते हुए एक पुलिस वाले को वर्दी उतरवाने की धमकी दे दी। हालांकि इसके बाद मंत्री जी ने अपनी सफाई भी दी। सफाई देते हुए मंत्री का कहना है कि वह पुलिस को किसी को गुंडा कहने से रोक रहे थे। बिहार के बक्सर में अश्विन चौबे ने कहा कि वह पुलिस वाले को किसी को गुंडा कहने पर मना कर रहे थे। उन्होंने बताया कि ‘कुछ भाजपा और अन्य राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता जिन्होंने 2003 में भ्रष्टाचार और अपराध के खिलाफ प्रदर्शन किया था, उन्हें वर्तमान प्रशासन द्वारा ‘गुंडा’ कहा गया था। मैंने पुलिस कर्मी से कहा कि किसी को गुंडा कहना सही नहीं है।’ जानकारी के अनुसार केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री चौबे ने एक पुलिस वाले की जमकर क्लास लगाई है। एक बुजुर्ग ने जब उनसे पुलिसकर्मी की शिकायत की तो मंत्री ने भरी सभा में सबसे सामने पुलिसवाले को बुलाकर उसकी वर्दी उतरवाने की धमकी दे दी। आरोप है कि पुलिसकर्मी बुजुर्ग को गुंडा एक्ट में फंसाने की धमकी दे रहा था।