Bathinda Crime News : पुलिस कर्मी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की

0
4
Bathinda Crime News : पुलिस कर्मी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की
Bathinda Crime News : पुलिस कर्मी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की

Bathinda Crime News (आज समाज), बठिंडा : शहर के थाना सदर रामपुरा में उस समय हड़कंप मच गया जब एकाएक गोली चलने की आवाज आई। गोली चलने की आवाज सुनकर थाने का स्टाफ घटनास्थल की तरफ भागा। जब स्टाफ घटनास्थल पर पहुंचा तो देखा की मालखाने के मुंशी सुखपाल सिंह खून से लथपथ पड़ा था। साथी कर्मचारी उसे उठाकर नजदीक के अस्पताल में लेकर गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाने से मिली जानकारी के अनुसार मुंशी सुखपाल को मालखाना का चार्ज दिया गया था।

एके 47 से खुद को गोली मारी

उसने एके 47 सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है। एसएसपी अमनीत कोंडल ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार सुखपाल सिंह पिछले समय से थाना सदर रामपुरा में मालखाना का मुंशी था। रोज की तरह वह सोमवार को ड्यूटी पर आया तो उसने मालखाना के अंदर रखी एके 47 से अपने सीने में गोली मारकर खुदकुशी कर ली। उन्होंने बताया कि सुखपाल सिंह काफी सुलझा हुआ कर्मचारी था। उसके व्यवहार से कभी ऐसा नहीं लगा कि वह इतना खौफनाक कदम उठा सकता है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है कि सुखपाल सिंह ने खुद को गोली क्यों मारी।

यह भी पढ़ें : Punjab News : पंजाब के हेडमास्टर्स आज से आईआईएम में सीखेंगे शिक्षण की बारीकियां

यह भी पढ़ें : Stubble Burning Problem : पराली का वैज्ञानिक तरीके से करें प्रबंधन : मान