Kathua News : कठुआ में पुलिस टीम पर हमला, डीएसपी सहित कई घायल

0
18
कठुआ में पुलिस टीम पर हमला, डीएसपी सहित कई घायल
कठुआ में पुलिस टीम पर हमला, डीएसपी सहित कई घायल

Kathua News (आज समाज), कठुआ। शनिवार सुबह पुलिस व प्रशासन की टीम पर एक वर्ग विशेष के कुछ लोगों ने उस समय हमला कर दिया जब वह अवैध निर्माण हटाने वहां पहुंचे। अचानक हुए इस हमले में सरकारी टीमों को काफी ज्यादा नुकसा हुआ। इससे डीएसपी हेडक्वार्टर सहित आधा दर्जन पुलिसकर्मी घायल हो गए। कुछ और लोगों को भी चोटें आई हैं। जिला कठुआ में सरकारी जमीन पर ढांचा हटाने गई पुलिस की टीम पर हमला हो गया।

जिला कठुआ की तहसील नगरी से सटे कल्याणपुर पदरी में शनिवार सुबह पुलिस और प्रशासन की टीम सरकारी जमीन पर हो रहे अवैध निर्माण को हटाने के लिए गई। इस दौरान पुलिस पर समुदाय विशेष के लोगों ने हमला कर दिया।
बताया जा रहा है कि पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए हवाई फायर भी किए। इसके बाद घायल लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। इस घटना से क्षेत्र में स्थिति तनावपूर्ण हो गई है। इसे देखते हुए पुलिस और प्रशासन के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे। वह घटना पर नजर बनाए हुए हैं।

मोगा में पुलिस पर हमला

पंजाब में पुलिस पर हमले का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार मोगा के धर्मकोट गांव से एक व्यक्ति ने डायल 112 पर पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई। जिस कार्रवाई के लिए पुलिस मौके पर पहुंची तो बदमाशों ने टीम पर ईंट-पत्थर मारने और फायरिंग शुरू कर दी। इस घटना में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। जिनको मोगा सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी है।

SHARE