Bihar Crime News : बिहार में फिर पुलिस पार्टी को बनाया गया निशाना

0
117
Bihar Crime News : बिहार में फिर पुलिस पार्टी को बनाया गया निशाना
Bihar Crime News : बिहार में फिर पुलिस पार्टी को बनाया गया निशाना

दंपति के विवाद को सुलझाने गई टीम पर जानलेवा हमला

Bihar Crime News (आज समाज), पटना : बिहार में पुलिस कर्मियों को पिछले कुछ दिन से लगातार निशाना बनाया जा रहा है। जब भी पुलिस टीम किसी आपराधिक मामले की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचती है तो वहां पर पुलिस टीम पर ही हमला कर दिया जाता है। पिछले दिनों हुए हमलों में जहां प्रदेश पुलिस के एक अधिकारी की जान चली गई वहीं कुछ अधिकारियों और कर्मचारियों को गंभीर रूप से घायल भी कर दिया गया। अब एक बार फिर से ऐसा ही मामला सामने आया है।

प्रदेश के नवादा क्षेत्र की है ताजा घटना

ज्ञात रहे कि पिछले कुछ दिन में बिहार के अररिया, मुंगेर, पटना और भागलपुर में पुलिस टीम पर हमला किया गया था। इसके बाद अब यह घटना नवादा में हुई है, जिसमें दो पक्षों के बीच हुए विवाद को सुलझाने गई पुलिस पर हमला कर दिया गया। इस घटना में ईंट-पत्थर भी चले, जिसमें पुलिसकर्मी भी घायल हो गया। पुलिस ने दोनों पक्षों के पांच-पांच लोगों को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है।

पति-पत्नी के बीच झगड़ा सुलझाने पर बिगड़ी बात

घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि रजौली थाना क्षेत्र के तुलसी बीघा गांव में पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और झगड़ा सुलझाने की कोशिश करने लगी। इसी दौरान स्थानीय लोग भड़क गए और पुलिस पर हमला कर दिया। वहीं दूसरी घटना घटना कौआकोल थाना क्षेत्र के शेखादेवरा गांव की है, जहां दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ।

विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया, जिसमें कई लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और झगड़ा कर रहे लोगों को शांत करने की कोशिश करने लगी, लेकिन भीड़ ने अचानक पुलिस पर ही हमला कर दिया। इस हमले में एसआई समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।

ये भी पढ़ें : PM Modi News : पाकिस्तान ने हमेशा हमें धोखा दिया : नरेंद्र मोदी

ये भी पढ़ें : Pakistan Breaking News : पाकिस्तानी सेना पर बलूच लड़ाकों का हमला