Haryana News : हरियाणा पुलिस के कर्मचारियों को मिलेगा अब दोगुना दैनिक यात्रा भत्ता

0
137
हरियाणा में पुलिस कर्मचारियों को अब दोगुना दैनिक यात्रा भत्ता मिलेगा
हरियाणा में पुलिस कर्मचारियों को अब दोगुना दैनिक यात्रा भत्ता मिलेगा

Haryana News Chandigarh (आज समाज) चंडीगढ़: हरियाणा में पुलिस कर्मचारियों को अब दोगुना दैनिक यात्रा भत्ता मिलेगा। गृह विभाग के प्रस्ताव को लागू करते हुए वित्त विभाग ने पुलिस कर्मियों के लिए दैनिक यात्रा भत्ते को महीने में 20 दिन तक बढ़ा दिया है। अभी तक पुलिस कर्मचारियों को महीने में 10 दिन का यात्रा भत्ता दिया जा रहा था। वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने दैनिक यात्रा भत्ते को बढ़ाने के आदेश जारी कर दिए हैं। इसके लिए हरियाणा सिविल सेवा (यात्रा भत्ता) नियम में संशोधन किया गया है। अधिसूचना के अनुसार सभी पुलिसकर्मियों को, चाहे वे किसी भी स्थान पर तैनात हों, दैनिक यात्रा भत्ता महीने में 20 था। दिन किया जाएगा।