Nuh News: नूंह में स्कूल के व्हाट्सएप अश्लील फोटो डालने वाले पुलिस कांस्टेबल को 8 साल की कैद

0
79
Nuh News: नूंह में स्कूल के व्हाट्सएप अश्लील फोटो डालने वाले पुलिस कांस्टेबल को 8 साल की कैद
Nuh News: नूंह में स्कूल के व्हाट्सएप अश्लील फोटो डालने वाले पुलिस कांस्टेबल को 8 साल की कैद

अदालत ने दोषी पर लगाया 13 हजार रुपए का जुर्माना
Nuh News (आज समाज) नूंह: जिले के एक स्कूल के व्हाट्सएप ग्रुप में अश्लील फोटो डालने के दोषी को कोर्ट ने 8 साल के कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी पर 13 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना न भरने पर दोषी को अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। यह फैसला अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश नीरू कंबोज की कोर्ट ने सुनाया। मामला जनवरी 2022 का है।

चल रही थी आॅनलाइन क्लास, जुड़ने के लिए भेजी रिक्वेस्ट

जानकारी के अनुसार, वर्ष 2022 में नूंह जिले के एक स्कूल के पेरेंट्स के लिए व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया था। इसमें हरियाणा पुलिस का हवलदार आशिक अली भी शामिल था। हवलदार ने ग्रुप में अश्लील फोटो भेज दी। आशिक अली के बच्चे इस स्कूल में पढ़ते थे। इस कारण वह पेरेंट्स ग्रुप में जुड़ा था। इसी दिन आरोपी ने आॅनलाइन क्लास में जुड़ने की रिक्वेस्ट भेजी तो क्लास टीचर ने उसके बच्चे की रिक्वेस्ट समझकर उसे क्लास में जोड़ लिया। क्लास से जुड़ते ही हवलदार नग्न अवस्था में अश्लील हरकतें करने लगा। उस समय क्लास के सभी बच्चों ने उसकी अश्लील हरकत देखी और अपने पेरेंट्स को इसकी सूचना दी।

स्कूल प्रबंधन ने दर्ज कराया था केस

हवलदार की हरकत की जानकारी दूसरे बच्चों के पेरेंट्स को पता चला तो हंगामा हो गया। मामला पहले स्कूल प्रबंधन और बाद में पुलिस तक पहुंचा। पेरेंट्स के रोष और नाराजगी के कारण स्कूल प्रबंधन की ओर से 29 जनवरी 2022 को नूंह के महिला पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज करवाई गई।

पर्वतारोही है दोषी हवलदार

पूरे मामले की सुनवाई अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश नीरू कंबोज की अदालत में हुई। अदालत ने आरोपी हवलदार को पॉक्सो और आईटी एक्ट की धाराओं में दोषी मानते हुए क्रमश: 3 व 5 साल की सजा सुनाई। अदालत ने कहा कि दोनों सजाएं एक साथ चलेंगी। साथ ही दोषी पर 13 हजार रुपए का जुर्माना भी निर्धारित किया। दोषी हवलदार आशिक अली पर्वतारोही है। इसके साथ ही वह गोल्ड मेडलिस्ट भी है।

ये भी पढ़ें : हिसार एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी: विपुल गोयल