PM Modi wished Shinzo Abe to recover soon; पीएम मोदी ने शिंजो आबे के जल्द ठीक होने की कामना की

0
334

नई दिल्ली। पीएम मोदी ने जापान के पीएम शिंजो आबे के खराब स्वास्थ्य पर ट्वीट कर दु:ख जताया। अपने ट्वीट में उन्होंने अपने दोस्त को संबोधित करते हुए लिखा कि उनके बुद्धिमता पूर्ण नेतृत्व और निजी प्रतिबद्धता के कारण भारत-जापान की साझेदारी पहले से कहीं अधिक गहरी और मजबूत हुई है। आज जापान पीएम आबे ने अपनेपद छोड़ने का निर्णय किया। वह जापान में सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री बने रहने वालेव्यक्ति रहे हैं। आबे ने आज कहा था कि वह सेहत संबंधी एक गंभीर समस्या के दोबारा उभरने के बाद पद छोड़ना चाहते हैं। 0पीएम मोदी ने ट्वीट .िकया, ”मेरे प्रिय मित्र शिंजो आबे, आपकी खराब सेहत के बारे में जानकर दु:ख हुआ। पिछले कुछ साल में आपके बुद्धिमता पूर्ण नेतृत्व और निजी प्रतिबद्धता की वजह से भारत-जापान साझेदारी पहले से कहीं अधिक गहरी और मजबूत हो गयी है। मैं आपके जल्द स्वस्थ होने की कामना और प्रार्थना करता हूं।”