Haryana Assembly Election: पीएम मोदी कल कुरुक्षेत्र से करेंगे चुनावी शखनांद

0
134
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Kurukshetra News (आज समाज) कुरुक्षेत्र: हरियाणा में विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए भाजपा ने अपने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। इसमें सबसे ऊपर नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का है। सूत्रों की मानें तो वह अपनी पहली रैली 14 सितंबर को कुरूक्षेत्र में करेंगे। यहीं से उनके प्रचार की शुरूआत होगी। इसके बाद राज्य में पीएम मोदी की 5 रैलियां प्रस्तावित हैं। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री प्रदेश की उन सीटों पर रैली करेंगे जहां उनके कैंडिडेट कमजोर हैं, या पार्टी की स्थिति ठीक नहीं। इसके अलावा स्टार प्रचारकों की लिस्ट में 5 राज्यों के सीएम के नाम हैं। स्टार प्रचारकों में जिन राज्यों के मुख्यमंत्रियों को जगह दी गई है, उनमें उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा, उत्तराखंड के उट पुष्कर धामी, मध्य प्रदेश के उट डॉ. मोहन यादव और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शामिल हैं। लिस्ट में पहलवान बबीता फोगाट, कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुईं और अब राज्यसभा सांसद बनीं किरण चौधरी भी शामिल हैं। इसके अलावा हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पूर्व उट मनोहर लाल खट्टर, सांसद नवीन जिंदल, अशोक तंवर, धर्मबीर सिंह भी कैंडिडेट्स के लिए प्रचार करेंगे।