Haryana News: आज हिसार आएंगे पीएम मोदी

0
13
आज हिसार आएंगे पीएम मोदी
Haryana News : आज हिसार आएंगे पीएम मोदी

झज्जर के बादली में राजनाथ करेंगे रैली को संबोधित
Chandigarh News (आज समाज) चंडीगढ़: हरियाणा विधान सभा चुनाव प्रचार में भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। तीसरी बार प्रदेश की सत्ता हासिल करने के लिए भाजपा एंडी-चोटी का जोर लगा रही है। भाजपा स्टार प्रचारों की पूरी फौज प्रचार में जुटी है। इसी कड़ी में भाजपा के स्टार प्रचारकों में शामिल पीएम नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्य नाथ व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज हरियाणा के दौरे पर है। भाजपा के तीनों कद्दावर नेता प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाने के लिए जनसभा को संबोधित करेंगे।

पीएम मोदी हिसार, योगी आदित्य नाथ फरीदाबाद व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह झज्जर जिले की बादली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे ओमप्रकाश धनखड़ के लिए वोट मांगेंगे। भाजपा इस चुनाव में बिना खर्ची व बिना पर्ची के सरकारी नौकरी देने के अपने वायदें पर जनता के बीच में जाकर वोट मांग रही है। भाजपा नेताओं का कहना है जितना विकास प्रदेश का भाजपा सरकार के कार्यकाल में हुआ। आज तक किसी सरकार के कार्यकाल में उतना विकास नहीं हुआ। घर बैठे लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। भाजपा ने भ्रष्टाचार को खत्म किया है। भाजपा के स्टार प्रचार भी अपने संबोधन में कांग्रेस की भेदभाव पूर्ण नीति पर हमला बोलते है।

कांग्रेस कभी भी राम मंदिर नहीं बनवा पाती: योगी आदित्य नाथ

फरीदाबाद के एनआईटी से भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में जनसभा को संबोधित करते हुए यूपी के सीएम योगी आदित्य नाथ ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है। कांग्रेस ने देश पर लंबे समय तक राज किया लेकिन कांग्रेस नेताओं ने कभी राम मंदिर बनवाने के लिए कोई प्रयास नहीं किया। उन्होंने इस मुद्दे को विकराल बना दिया। लेकिन भाजपा ने अपने कार्यकाल में मंदिर का निर्माण करवाकर लाखों हिंदू-सिखों के बलिदान का कर्ज उतारा है। उन्होंने कहा कि देश में मूल समस्याओं की जड़ ही कांग्रेस है।

भाजपा ने उन सभी समस्याओं को उखाड़ फेंक दिया है। भाजपा ने हरियाणा में विकास के नए आयाम स्थापित किए। राष्ट्रीय एकता अखंडता के लिए और विकसित भारत के लिए भाजपा को मजबूत करें। योगी ने सभा में उपस्थित लोगों से सतीश फागना और धनेश अदलखा के लिए हाथ खड़े करवाकर समर्थन मांगा। वहीं हिसार में पीएम मोदी व झज्जर के बादली में राजनाथ सिंह भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में रैली को संबोधित करेंगे।

यह भी पढ़ें :  IIFA Awards 2024: आज से आईफा अवॉर्ड्स, इस बार अबू धाबी में सजेगी महफिल, ट्रोल हुईं ऐश्वर्या