PM Modi Today Schedule: प्रधानमंत्री आज महाराष्ट्र के दौरे पर, देंगे 76,000 करोड़ की परियोजना सौगात

0
201
PM Modi Today Schedule प्रधानमंत्री आज महाराष्ट्र के दौरे पर, देंगे 76,000 करोड़ की परियोजना सौगात
PM Modi Today Schedule : प्रधानमंत्री आज महाराष्ट्र के दौरे पर, देंगे 76,000 करोड़ की परियोजना सौगात

PM Modi Maharashtra Tour, (आज समाज), नई दिल्ली/मुंबई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज महाराष्ट्र के दौरे पर रहेंगे। वह पालघर में लगभग 76,000 करोड़ रुपए की वाधवन बंदरगाह परियोजना का नींव पत्थर रखेंगे। साथ ही मुंबई स्थित जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट (जीएफएफ) 2024 को भी संबोधित करेंगे। इसके अलावा पीएम 1,560 करोड़ रुपए की 218 मत्स्य पालन परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

वधावन बंदरगाह का मकसद विश्वस्तरीय समुद्री प्रवेश द्वार

पालघर जिले के दहानु शहर के पास स्थित वधावन बंदरगाह भारत में गहरे पानी में स्थित सबसे बड़े बंदरगाहों में से एक होगा और अंतरराष्ट्रीय समुद्री परिवहन के लिए यह सीधा संपर्क प्रदान करेगा। यह बंदरगाह अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी और बुनियादी ढांचे से लैस होगा। प्रधानमंत्री लगभग 360 करोड़ रुपए की लागत से, मछली पकड़ने वाले जहाजों के लिए संचार एवं सहायता प्रणाली की शुरुआत करेंगे।

वधावन बंदरगाह परियोजना के तहत, 13 तटीय राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मछली पकड़ने वाली मशीनीकृत एवं मोटर चालित नौकाओं पर चरणबद्ध तरीके से एक लाख ट्रांसपोंडर स्थापित किए जाएंगे। वहीं जीएफएफ का आयोजन पेमेंट्स काउंसिल आफ इंडिया, नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन आॅफ इंडिया और फिनटेक कन्वर्जेंस काउंसिल की ओर से संयुक्त रूप से किया जा रहा है।

जानिए दौरे पर पहले पीएम ने क्या कहा

पीएम मोदी ने महाराष्ट्र दौरे को लेकर ट्वीट करके लिखा, मैं 30 अगस्त को महाराष्ट्र के लोगों के बीच रहने के लिए उत्सुक हूं। मुंबई में, मैं सुबह लगभग 11 बजे ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2024 में हिस्सा लूंगा। यह मंच भारत की प्रगति को प्रदर्शित करता है। फिनटेक की दुनिया में और इस क्षेत्र के प्रमुख हितधारकों को एक साथ लाने के बाद, मैं वाधवन बंदरगाह परियोजना के शिलान्यास कार्यक्रम के लिए पालघर में रहूंगा। यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण परियोजना है, जो बंदरगाह के नेतृत्व वाले विकास के लिए हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।