Prime Minister Modi To Visit Rameswaram, (आज समाज), नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम नवमी के अवसर पर 6 अप्रैल को तमिलनाडु के रामेश्वरम (Rameswaram) में पंबन ब्रिज (Pamban Bridge) का उद्घाटन करेंगे। इस मौके पर वह रामेश्वरम स्थित रामनाथस्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना भी करेंगे। नया पंबन ब्रिज 1914 में बने पुराने ब्रिज की जगह लेगा, जिसे जंग की समस्या के कारण 2022 में बंद कर दिया गया था।
जंग लगने के कारण बंद कर दिया था ब्रिज : अश्विनी वैष्णव
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नवंबर 2024 में सोशल मीडिया मंच एक्स पर ‘देश के पहले वर्टिकल लिफ्ट रेलवे सी ब्रिज’ के बारे में पोस्ट किया था। उन्होंने कहा, 1914 में निर्मित, पुराने पंबन रेल पुल ने 105 वर्षों तक मुख्य भूमि को रामेश्वरम से जोड़ा। दिसंबर 2022 में जंग लगने के कारण बंद होने के बाद, इसने आधुनिक न्यू पंबन ब्रिज के लिए मार्ग प्रशस्त किया, जो कनेक्टिविटी के एक नए युग को चिह्नित करता है!
पुल के निर्माण पर आई है 535 करोड़ की लागत
्रपंबन पुल 2.5 किलोमीटर से अधिक लंबा है और रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) द्वारा 535 करोड़ रुपए की लागत से बनाया गया है। अश्वनी वैष्णव ने एक्स पर पोस्ट में कहा, इसे तेज ट्रेनों और बढ़े हुए ट्रैफिक को संभालने के लिए डिजाइन किया गया है। नया पंबन ब्रिज न केवल कार्यात्मक बल्कि यह प्रगति का प्रतीक है, जो लोगों और स्थानों को आधुनिक इंजीनियरिंग से जोड़ता है।
बांग्लादेश के राष्ट्रीय दिवस पर दी शुभकामनाएं
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी ने इससे पहले आज बांग्लादेश के राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रपति मुर्मू ने बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन को संदेश में कहा, भारत सरकार, भारत के लोगों और अपनी ओर से मैं महामहिम और बांग्लादेश के मित्रवत लोगों को आपके राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।
भारत-बांग्लादेश संबंध बहुआयामी : राष्ट्रपति मुर्मू
राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, भारत-बांग्लादेश संबंध बहुआयामी हैं। दोनों देशों के सहयोग में व्यापार, मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी, विकास साझेदारी, बिजली और ऊर्जा, शिक्षा, क्षमता निर्माण, सांस्कृतिक सहयोग व लोगों के बीच आदान-प्रदान जैसे विविध क्षेत्र शामिल हैं। बांग्लादेश भारत की पड़ोसी पहले” और ‘एक्ट ईस्ट’ न
यह भी पढ़ें : PM Modi Mauritius Visit: मॉरीशस के दो दिवसीय दौरे के बाद भारत लौटे प्रधानमंत्री