PM Modi Russia visit Live : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत में जुटे भारतीय

0
361
PM Modi Russia visit Live : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत में जुटे भारतीय
PM Modi Russia visit Live : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत में जुटे भारतीय

PM Modi Russia visit Live | मॉस्को । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 साल बाद रूस पहुंचे हैं। मोदी रूस-यूक्रेन जंग के बाद रूस पहुंचे हैं। मोदी के स्वागत के लिए रूस की तरफ से शानदार तैयारी की गई थी। मॉस्को में वनुकोवो-2 इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उनका स्वागत गार्ड ऑफ ऑनर के साथ किया गया। इस दौरान रूसी सेना ने भारतीय राष्ट्रगान की धुन बजाई। वहीं मोदी के रूस आने की सूचना के बाद भारतीय अपने चहेते प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए कार्लटन होटल पहुंचे और उनका स्वागत किया।

मोदी कल 22वें भारत-रूस वार्षिक सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इससे पहले मोदी आज पुतिन के साथ प्राइवेट डिनर करेंगे। ये पहला मौका होगा जब प्रधानमंत्री मोदी यूक्रेन जंग के बाद रूस का दौरा कर रहे हैं। इससे पहले वे 2019 में रूस गए थे। मोदी और व्लादिमिर पुतिन की आखिरी मुलाकात 2022 में उज्बेकिस्तान की राजधानी समरकंद में एससीओ समिट के दौरान हुई थी। पुतिन 2023 में भारत में हुए जी-20 सम्मेलन के लिए नहीं आए थे।

मोदी के दौरे पर पश्चिमी देशों की नजर

मोदी का रूस दौरा उस वक्त हो रहा है जब अमेरिका में नाटो समिट शुरू होने जा रहा है। विदेश मंत्रालय को बयान जारी कर सफाई देनी पड़ी कि मोदी के रूस दौरे का नाटो समिट से कोई मतलब नहीं है। दरअसल, यूक्रेन जंग शुरू होने के बाद से रूस यूरोप में अलग-थलग पड़ गया। इस बीच उसे चीन और भारत का साथ मिला है। हालांकि, भारत रूस के मामले में अपना स्टैंड न्यूट्रल रखना चाहता है। इसके बावजूद पूरी दुनिया, खासकर पश्चिमी देशों की मोदी के रूस दौरे पर नजर रहेगी। मोदी आज दोपहर बाद रूस पहुंचेंगे। आज रूस के राष्ट्रपति के साथ उनका प्राइवेट डिनर होगा।

यह भी पढ़ें : PM Modi का रूस में गार्ड ऑफ ऑनर से स्वागत

यह भी पढ़ें : Pm Modi पहुंचे रूस, कल 22वें भारत-रूस वार्षिक सम्मेलन में हिस्सा लेंगे

यह भी पढ़ें : Anant-Radhika Wedding : एंटीलिया में शुरू हुई अनंत-राधिका की मेहंदी सेरेमनी