PM Modi Odisha Visit: ओडिशा में गरजे पीएम मोदी, भुवनेश्वर में किया रोड शो, उमड़े हजारों लोग

0
56
PM Modi Odisha Visit
ओडिशा में शुक्रवार शाम को रोड के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। साथ में हैं भुवनेश्वर से सांसद उम्मीदवार अपराजिता सारंगी और प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल।

Aaj Samaj (आज समाज), PM Modi Odisha Visit, नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ओडिशा के दौरे पर थे। पीएम ने इस दौरान राज्य के कंधमाल, बोलांगीर और बरगढ़ में चुनावी रैलियों को संबोधित कर कांग्रेस व विपक्षी दलों के साथ ही ‘इंडी’ गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। साथ ही अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनवार्इं। इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी ने एक वोट कितना अहम है, जनता के सामने इसका भी जिक्र किया।

अब तक हो चुका है तीन चरणों का मतदान

बता दें कि इन दिनों देश में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान चल रहा है। अब तक तीन चरणों का मतदान हो चुका है और चौथे चरण के लिए प्रचार अभियान जोरों पर है। इसी के मद्देनजर पीएम मोदी शुक्रवार शाम को ओडिशा पहुंचे और उन्होंने राजधानी भुवनेश्वर के जनपथ रोड पर बीजेपी नेताओं के साथ रोड शो किया। इस दौरान प्रधानमंत्री भगवा टोपी पहने नजर आए। उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल और भुवनेश्वर से भाजपा उम्मीदवार अपराजिता सारंगी भी थीं। प्रधानमंत्री की एक झलक पाने के लिए हजारों लोग सड़क के दोनों किनारे जुटे थे। मोदी ने गाड़ी से हाथ हिलाते हुए सभी का अभिवादन किया।

50 सीटों से नीचे सिमटने वाली है कांग्रेस

प्रधानमंत्री ने शनिवार को ओडिशा में चुनावी रैलियां कीं। कंधमाल में चुनावी रैली के दौरान पीएम ने कहा कि इस बार के चुनाव में कांग्रेस 50 सीटों से नीचे सिमटने वाली है। लोगों ने इस बार एनडीए को 400 के पार पहुंचाने का मन बना लिया है। मोदी ने कहा, 4 जून को विपक्षी पार्टी देश के संसद में विपक्ष भी नहीं बन पाएगी। उन्होंने कहा, बीजेपी ने ओडिशा की एक आदिवासी बेटी को भारत का राष्ट्रपति बनाया। आज यह बेटी देश के तीनों अंगों की कमान संभालती हैं। वह वे देश की दिशा तय कर रही हैं। यह ओडिशा का गौरव है। ओडिशा का सम्मान बढ़ा कि नहीं बढ़ा, माताओं-बहनों का सम्मान बढ़ा है कि नहीं बढ़ा।

जनता के वोट में बड़ी ताकत

प्रधानमंत्री ने कहा, यह मोदी ने नहीं किया बल्कि यह आपके एक वोट की ताकत से हो रहा है। मोदी तो सिर्फ एक माध्यम हैं। आपने एक वोट देकर मोदी को बैठाया और इसी की बदौलत ओडिशा का गौरव आज पूरी दुनिया में हो रहा है। यह आपके यानी देश की जनता के वोट की ताकत का नतीजा है। मोदी ने बोलांगीर रैली में कहा, ओडिशा अमीर है, लेकिन यहां के ज्यादातर लोग गरीब हैं। राज्य में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) की सरकार ने गरीबी दूर करने के लिए कुछ नहीं किया।

ओडिशा में लोकसभा की 21 सीटें, चुनाव कल

ओडिशा में लोकसभा की 21 और विधानसभा की 147 सीटें हैं। यहां 13 मई, 20 मई, 25 मई व एक 1 जून को चार फेज में लोकसभा और विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होनी है। राज्य में 5 मार्च 2000 से नवीन पटनायक के नेतृत्व में बीजू जनता दल की सरकार है। 2019 के विधानसभा चुनाव में बीजद ने 146 सीटों में से 112, बीजेपी ने 23 और कांग्रेस ने 9 सीटें जीती थीं। लोकसभा चुनावों में बीजद ने 12 और बीजेपी ने 8 सीटें जीतीं। कांग्रेस को केवल एक सीट मिली थी।

मणिशंकर अय्यर की पाकिस्तान पर टिप्पणी को लेकर पलटवार

पीएम मोदी ने कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर की टिप्पणी पर पलटवार करते हुए कहा, वह कहते हैं कि ‘संभल कर चलो, पाकिस्तान के पास परमाणु हथियार हैं। उन्होंने कहा, ये मरे पड़े लोग, देश के आदमी को भी मार रहे हैं और अय्यर पाकिस्तान के बम के बारे में बात करते हैं। पाकिस्तान की हालत ऐसी है कि उन्हें नहीं पता कि इसे कैसे रखा जाए। वे अपने बम बेचने के लिए खरीदार की तलाश कर रहे हैं, लेकिन कोई भी उन्हें खरीदना नहीं चाहता, क्योंकि लोग उनकी गुणवत्ता के बारे में जानते हैं।

ओडिशा को बनाएंगे नंबर वन

पीएम मोदी ने कहा, ओडिशा में पहली बार डबल इंजन की सरकार बनेगी। राज्य के किसी ऐसे बेटा या बेटी को मुख्यमंत्री बनाया जाएगा, जो उड़िया भाषा और संस्कृति को समझता हो। अगले साल में बीजपी ओडिशा को नंबर-1 राज्य बना देगी। मोदी ने कहा, पिछले 6 साल से जगन्नाथ मंदिर के ‘रत्नभंडार’ की चाबी खो हुई है। राज्य सरकार ने बाद में कहा कि डुप्लिकेट चाबी मिल गई है। सवाल यह है कि यह डुप्लिकेट चाबी क्यों बनाई गई? चाबी खो जाना चिंता की बात है, लेकिन डुप्लिकेट चाबी इससे भी ज्यादा चिंता की बात है।

यह भी पढ़ें:

Connect With Us : Twitter Facebook