PM Modi News: हर घर तिरंगा अभियान को एक बार फिर बनाएं यादगार जनांदोलन

0
80
PM Modi News हर घर तिरंगा अभियान को एक बार फिर बनाएं यादगार जन आंदोलन
PM Modi News : हर घर तिरंगा अभियान को एक बार फिर बनाएं यादगार जन आंदोलन

Prime Minister Narendra Modi X Profile Photo, (आज समाज), नई दिल्ली: प्रधनामंत्री नरेंद्र मोदी ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत पर अपनी प्रोफाइल फोटो बदल दी है। उन्होंने इसके लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट भी लिखा है। इसके साथ ही आज हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत हो गई। आजादी के महापर्व को विशेष बनाने के लिए केंद्र सरकार ने 09 अगस्त से देश भर में हर घर तिरंगा अभियान चलाने का ऐलान किया है, जो 15 अगस्त तक चलेगा। गौरतलब है कि पीएम मोदी के आह्वान पर, बीते दो वर्षों से स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में सभी देशवासी बड़े जोश और उत्साह के साथ भाग लेते रहे हैं।

देशवासी मेरे साथ मिलकर मनाएं तिरंगे का जश्न : मोदी

एक्स पर पोस्ट में पीएम ने लिखा, मैं अपनी प्रोफाइल फोटो बदल रहा हूं और मैं आप सभी से भी आग्रह करता हूं कि आप भी मेरे साथ मिलकर तिरंगे का जश्न मनाएं। उन्होंने देशवासियों का आह्वान किया कि इस साल भी स्वतंत्रता दिवस के करीब आते ही आइए हम सब मिलकर #हर घर तिरंगा अभियान को एक यादगार जन आंदोलन बनाएं। पीएम ने यह भी कहा कि अपनी सेल्फी भी ‘हर घर तिरंगा डॉट कॉम’ पर जरूर शेयर करें।

पर्यटन मंत्री ने किया है नया रिकॉर्ड बनाने का आह्वान

केंद्र सरकार ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत राज्यों से राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को लेकर लोगों में जागरूकता फैलाने व तिरंगे से लोगों को जोड़ने से जुड़ी गतिविधियां संचालित करने के निर्देश दिए है। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा है कि इस बार देश एक नया रिकार्ड बनाएगा।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नागरिकों से स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पिछले दो वर्षों की तरह ही पूरे जोश और उत्साह के साथ ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में भाग लेने का शनिवार को आग्रह किया। उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, भारत की आन, बान और शान के प्रतीक, राष्ट्रीय ध्वज को आप लोग इस बार भी 9 से 15 अगस्त तक अपने घर में बड़े सम्मान के साथ फहराएं। आप सभी से यह भी अनुरोध है कि अपने घर पर ‘तिरंगा’ फहराने के साथ-साथ अपनी एक सेल्फी भी लें। साथ ही इस अभियान में स्वयं भागीदारी करने के साथ-साथ दूसरों को भी इसमें शामिल होने के लिये प्रेरित करें।