PM Modi Jharkhand Visit: प्रधानमंत्री ने जमशेदपुर से 6 नई वंदे भारत ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी

0
126
PM Modi Jharkhand Visit प्रधानमंत्री ने जमशेदपुर से 6 नई वंदे भारत ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी
PM Modi Jharkhand Visit : प्रधानमंत्री ने जमशेदपुर से 6 नई वंदे भारत ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी

PM Jamshedpur Visit, (आज समाज), रांची: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज झारखंड के दौरे पर हैं। उन्होंने जमशेदपुर के टाटानगर रेलवे स्टेशन से वर्चुअली 6 नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है रेलवे मंत्रालय के मुताबिक 6 नई वंदे भारत ट्रेनों के संचालन के बाद देश में चल रही वंदे भारत ट्रेनों संख्या 60 हो गई है। वंदे भारत ट्रेनें रोज अब 120 फेरों के जरिए 24 केंद्र शासित प्रदेशों और राज्यों के 280 से अधिक जिलों को कवर करेंगी। इनसे सुरक्षित सफर, संपर्क सुविधा व लोगों के लिए भी सुविधाओं में इजाफा होगा।

इन रूटों पर चलेंगी नई भारत ट्रेनें

पीएम ने आज जिन 6 नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है वे टाटानगर-पटना, देवघर-वाराणसी, राउरकेला-हावड़ा, गया-हावड़ा, भागलपुर-हावड़ा और ब्रह्मपुर-टाटानगर मार्ग को कवर करेंगी। मतलब ये नई छह वंदे भारत ट्रेनें उत्तर प्रदेश, ओडिशा, बंगाल, बिहार व झारखंड के लोगों का सफर सुगम बनाएंगी।

अब तक लगभग 36,000 यात्राएं पूरी की

रेल मंत्रालय के अनुसार इस महीने 14 सितंबर तक 54 ट्रेनों (अन-डाउन मिलाकर 108 फेरे) के बेड़े के साथ वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों ने लगभग 36,000 यात्राएं पूरी की और 3.17 करोड़ से ज्यादा लोगों को उनकी मंजिल तक पहुंचाया। बता दें कि पहली वंदे भारत ट्रेन 15 फरवरी, 2019 को शुरू की गई थी। इन ट्रेनों की क्षमता 160 किमी प्रति घंटा है।

मूल वंदे भारत ट्रेन सेट वंदे भारत 2.0 में परिवर्तित 

गौरतलब है कि मूल वंदे भारत ट्रेन सेट अब वंदे भारत 2.0 में परिवर्तित हो गया है। इसके तहत यात्रियों के लिए एंटी-वायरस सिस्टम, कवच, तेज गति और वाईफाई जैसी और भी कई उन्नत सुविधाएं ट्रेनों में उपलब्ध हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के बयान के अनुसार वंदे भारत पोर्टफोलियो का लगातार विस्तार किया जा रहा है और अच्छी संपर्क सुविधा के मकसद से इसमें नई ट्रेन को शामिल किया जा रहा है। बयान के अनुसार मेक इन इंडिया पहल के तहत स्वदेशी रूप से डिजाइन की गई इन नई वंदे भारत ट्रेनों में लाखों यात्रियों को अत्याधुनिक व लक्जरी सुविधाएं मिल रही हैं।

मोदी टाटानगर रेलवे स्टेशन पहुंचे पहले प्रधानमंत्री

पीएम मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री हैं जो टाटानगर रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 से उन्होंने टाटा-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही अन्य पांच नई वंदे भारत ट्रेनों को यहां से आॅनलाइन हरी झंडी दिखाई। इसके बाद पीएम मोदी ने स्टेशन पर मौजूद लोगों को संबोधित किया। सुबह विशेष विमान से झारखंड की राजधानी रांची पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री हेलीकॉप्टर से जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए। दोपहर बाद वह झारखंड से अहमदाबाद जाएंगे।

यह भी पढ़ें :  PM Kurukshetra Rally: बीजेपी के कई प्रत्याशी रैली स्थल पर पहुंचे, कालका से शक्ति रानी शर्मा भी मौजूद