PM Modi Jharkhand Visit: पीएम ने जयंती पर बिरसा मुंडा को उनके पैतृक गांव उलिहातू पहुंचकर किया नमन

0
165
PM Modi Jharkhand Visit
पीएम ने बिरसा मुंडा को जयंती पर उनके पैतृक गांव उलिहातू पहुंचकर किया नमन

Aaj Samaj (आज समाज), PM Modi Jharkhand Visit, रांची: झारखंड के दो दिवसीय दौरे के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह सबसे पहले बिरसा मुंडा की जयंती (जनजातीय गौरव दिवस) पर खूंटी जिले के उलिहातू पहुंचकर उनकी प्रतिमा को नमन किया और परिवार वालों से बात की। बता दें उलिहातू बिरसा मुंडा का पैतृक गांव है। आदिवासी बिरसा मुंडा को भगवान का रूप मानते हैं। 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में भी  मनाया जाता है। बिरसा मुंडा ने 1857 की क्रांन्ति से भी पहले अंग्रेजों के खिलाफ सशस्त्र विद्रोह का नेतृत्व किया था।

आदिवासी समुदाय के लिए करेंगे बड़ी योजना की शुरूआत

प्रधानमंत्री झारखंड दौरे के बीच आज आदिवासी समुदाय के लिए 24 हजार करोड़ रुपये की बड़ी योजना (पीएम-पीवीटीजी) की शुरूआत करने वाले हैं। पीएम-पीवीटीजी डेवेलपमेंट मिशन के तहत उन आदिवासी समुदायों के विकास के लिए कार्य किए जाएंगे जो उपेक्षित हैं।  बता दें कि पीएम मोदी ने 15 नवंबर 2021 को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से बिरसा मुंडा की जन्मतिथि पर जनजातीय गौरव दिवस का शुभारंभ किया था। तब प्रदेश भर से पांच लाख आदिवासियों को आमंत्रित किया गया था।

कल देर शाम रांची पहुंचे थे प्रधानमंत्री

बता दें कि पीएम मोदी मंगलवार की देर शाम को ही रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर विशेष विमान से पहुंच गए थे। फिर वहां से उनका काफिला राजभवन के लिए निकला, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। उन्होंने राजभवन में रात्रि विश्राम किया। प्रधानमंत्री ने आज रांची में भगवान बिरसा मुंडा जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी संग्राहलय परिसर का परिभ्रमण करते हुए धरती आबा काराकक्ष एवं परिसर में स्थापित शहीदों की प्रतिमाओं का भी अवलोकन किया। यहां भी उन्होंने बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उसके बाद वे रांची से खूंटी के लिए रवाना हुए।

यह भी पढ़ें :

Connect With Us: Twitter Facebook