आज समाज डिजिटल, PM Modi Japan Visit Update: सोमवार को जापान की राजधानी टोक्यो पहुंचे प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी। टोक्यो में वे 24 मई को जापान के पीएम फुमिओ किशिदा के निमंत्रण पर क्वाड समिट में भाग लेंगे। समुदाय के लोगों ने टोक्यो में पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए बच्चे और महिलाएं भी शामिल थी। अमेरिकी के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने क्वाड समिट से पहले जापान के पीएम फुमियो किशिदा के साथ बैठक की। इस बैठक में हित के विभिन्न पहलों और मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

पीएम मोदी ने किया ट्वीट

टोक्यो पहुंचे के बाद पीएम मोदी ने ट्वीट किया जिसमे लिखा टोक्यो में उतरा। इस यात्रा के दौरान क्वाड समिट सहित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे, साथ ही क्वाड नेताओं से मुलाकात करेंगे, जापानी व्यापार जगत के नेताओं और भारतीय प्रवासियों के साथ बातचीत करेंगे,

पीएम मोदी ने टोक्यो में बच्चों से की बातचीत

PM Modi Japan Visit Update: welcome

प्रधानमंत्री मोदी ने टोक्यो में होटल के बाहर बच्चों से बातचीत की। जहां बच्चो में स्वागत किया और हिंदी में स्वागत लिखे पोस्ट के लेकर खड़े हुए। उन्होंने एक युवा लड़की का चित्र भी देखा और बच्चों को ऑटोग्राफ भी दिया। फिर उन्होंने एक लड़के के साथ बातचीत की, जो तिरंगे की एक ड्राइंग के साथ उसका इंतजार कर रही थी।

प्रधान मंत्री मोदी ने उनसे पूछा कि उन्होंने हिंदी कहां से सीखी और भाषा में उनके प्रवाह के लिए उनकी प्रशंसा की। इसके आलावा पीएम ने कहा कि जापान के भारतीय समुदाय ने विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी योगदान दिया है। वे भारत में भी अपनी जड़ों से जुड़े हुए हैं।

क्वाड समिट में शामिल होंगे

PM Modi Japan Visit Update: Will Attend the Quad Summit

आज और कल पीएम मोदी टोक्यो में ही रहने वाले है। आपको बता दें पीएम मोदी के अलावा, 24 मई को टोक्यो में क्वाड समिट में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन, जापानी प्रधान मंत्री फुमियो किशिदा और ऑस्ट्रेलियाई प्रधान मंत्री-चुनाव एंथनी अल्बनीस भी शामिल होंगे।

चीनी आक्रमण से ताइवान की मदद करेंगे- बाइडेन

अमेरिकी के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने क्वाड समिट से पहले जापान के पीएम फुमियो किशिदा के साथ बैठक की। इस बैठक के दौरान राष्ट्रपति जो बाइडेन ने ये बता दिया है कि ताइवान को चीनी आक्रमण से बचाने में मदद करेगा अमेरिका। ताइवान को लेकर बाइडेन ने चेतावनी देते हुए कहा कि चीन खतरे से खेल रहा है।

ये भी पढ़ें : आय से अधिक संपत्ति मामले में चौटाला दोषी करार, 26 को सजा पर होगी बहस

ये भी पढ़ें : टीजीटी-पीजीटी के 5500 पदों पर भर्ती जल्द: मनोहर लाल