Himachal News : राष्ट्रहित में फैसले ले रहे पीएम मोदी : जयराम

0
19
Himachal News : राष्ट्रहित में फैसले ले रहे पीएम मोदी : जयराम
Himachal News : राष्ट्रहित में फैसले ले रहे पीएम मोदी : जयराम

कहा, देश को सशक्त करने के लिए एक राष्ट्र-एक चुनाव जरूरी

Himachal News (आज समाज), शिमला। पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि इस समय देश पूरी तरह से प्रगति के मार्ग पर अग्रसर है। इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा की केंद्र सरकार को जाता है। उन्होंने कहा कि हम आर्थिक महाशक्ति बनने की कगार पर हैं और इसे कोई भी नहीं रोक सकता। जयराम ठाकुर ने कहा कि देश के लोग इस शुभ लक्ष्य की प्राप्ति के लिए पीएम के साथ हैं और देश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाकर उन्होंने इसका उदाहरण पेश किया है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री बिना रुके राष्ट्रहित के लिए कार्य कर रहे हैं और देश के हित में फैसले ले रहे हैं। जयराम ठाकुर ने केंद्रीय कैबिनेट द्वारा एक राष्ट्र, एक चुनाव के प्रस्ताव को इस सहमति प्रदान करने को युगांतकारी कदम बताते हुए स्वागत किया। उन्होंने कहा कि देश के लोकतांत्रिक हितो को सशक्त करने के लिए एक राष्ट्र, एक चुनावसमय की जरूरत थी। जिसे पूरा करने का कार्य नरेंद्र मोदी की सरकार ने किया है।

1967 तक जारी रहा एक साथ चुनाव

एक राष्टÑ-एक चुनाव बारे बताते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि देश में आजादी के बाद जब संविधान बना तो एक साथ पूरे देश में चुनाव करवाए गए। इसमें लोकसभा और राज्य विधानसभा चुनाव शामिल थे। एक साथ चुनाव का यह सिलसिला देश में 1967 तक चला लेकिन उसके बाद यह प्रथा समाप्त होती चली गई। अब व्यवस्था ऐसी बन गई है कि हर साल किसी न किसी प्रदेश में विधानसभा चुनाव होते हैं। उन्होंने कहा कि यदि एक राष्ट्र-एक चुनाव का कॉन्सेप्ट फिर से हम अपनाते हैं तो इससे न केवल वित्तीय लाभ होगा बल्कि देश की राजनीति को सही दिशा भी मिलेगी।

ये भी पढ़ें : Himachal News : मेले हमारी संस्कृति का अहम हिस्सा : पठानिया

ये भी पढ़ें : Himachal News : शिक्षण संस्थान में टूरिज्म विलेज बनाना गलत : भाजपा