PM Modi In France: मोदी फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक अवार्ड से सम्मानित, यह सम्मान पाने वाले पहले भारतीय पीएम

0
230
PM Modi In France
सम्मान पाने के बाद साथ खड़े प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों।

Aaj Samaj (आज समाज), PM Modi In France, नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फ्रांस के ग्रैंड क्रॉस आफ द लीजन आफ आनर से सम्मानित किया है। वहां के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने उन्हें यह सम्मान दिया। यह सैन्य या नागरिक आदेशों में सर्वोच्च फ्रांसीसी सम्मान है। पीएम मोदी यह आनर पाने वाले पहले भारतीय पीएम बन गए हैं। उन्होंने इसके लिए राष्ट्रपति मैक्रों को धन्यवाद दिया।

दुनिया के कई नेताओं को मिल चुका है अवार्ड

विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता अरिंदम बागची ने एक ट्वीट में कहा कि पीएम मोदी से पहले दुनिया के कई नेताओं को इस सम्मान से सम्मानित किया गया है। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला, वेल्स के तत्कालीन राजकुमार किंग चार्ल्स, जर्मनी के पूर्व चांसलर एंजेला मर्केल को भी यह अवार्ड मिल चुका है।

कई अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से नवाजे गए हैं मोदी

गौरतलब है कि पीएम मोदी अब तक कई अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से नवाजे गए हैं। पिछले महीने मिस्र ने उन्हें आॅर्डर आॅफ द नाइल से सम्मानित किया था। इसी तरह मई 2023 में पापुआ न्यू गिनी ने कंपेनियन आॅफ द आॅर्डर आॅफ लोगोहू, मई-2023 में ही कंपेनियन आफ द आर्डर आफ फिजी और मई 2023 में पलाऊ गणराज्य द्वारा एबाकल पुरस्कार भी मोदी को दिया गया है।

2021 में भूटान द्वारा ड्रुक ग्यालपो, 2020 में अमेरिकी सरकार द्वारा लीजन आफ मेरिट, 2019 में बहरीन द्वारा किंग हमाद आर्डर आफ द रेनेसां, 2019 में मालदीव द्वारा आर्डर आफ द डिस्टिंग्विश्ड रूल आफ निशान इज्जुद्दीन, 2019 में रूस द्वारा आर्डर आफ सेंट एंड्रयू पुरस्कार। 2019 में यूएई द्वारा आर्डर आफ जायद अवॉर्ड, 2018 में ग्रैंड कॉलर आफ द स्टेट आफ फिलिस्तीन अवॉर्ड, 2016 में अफगानिस्तान द्वारा स्टेट आर्डर आफ गाजी अमीर अमानुल्लाह खान और 2016 में सउदी अरब द्वारा आर्डर आफ अब्दुलअजीज अल सऊद।

राष्ट्रपति मैक्रों ने पीएम मोदी को अपने आवास पर करवाया डिनर

इमैनुएल मैक्रों ने इससे पहले गुरुवार यानी पिछले कल राजधानी पेरिस में अपने आधिकारिक निवास एलिसी पैलेस में एक निजी रात्रिभोज के लिए पीएम नरेंद्र मोदी की मेजबानी की। मोदी का स्वागत मैक्रों और फ्रांस की प्रथम महिला ब्रिगिट मैक्रों ने किया। बता दें दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर मोदी बीते कल पेरिस पहुंचे थे। हवाई अड्डे पर फ्रांस की प्रधानमंत्री एलिजाबेथ बोर्न ने उनका स्वागत किया।

यह भी पढ़ें : 

Connect With Us: Twitter Facebook

 

SHARE