Manmohan Singh के दर्शन के लिए PM Modi पहुंच सकते हैं AIIMS

0
1899
Manmohan Singh के दर्शन के लिए PM Modi पहुंच सकते हैं AIIMS
Manmohan Singh के दर्शन के लिए PM Modi पहुंच सकते हैं AIIMS

Manmohan Singh | PM Modi | AIIMS | नई दिल्ली ।  प्रख्यात अर्थशास्त्री एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह (92 साल) की उम्र में निधन हो गया। गुरुवार शाम को तबीयत बिगड़ने पर उन्हें 8:06 बजे एम्स में भर्ती करवाया गया था। जहां उन्होंने रात 9:51 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली। नेताओं ने एम्स में पहुंचना शुरू कर दिया है।

कांग्रेस के कल के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। राहुल गांधी व मल्लिकार्जुन खड़गे बेलगावी से दिल्ली के लिए निकल पड़े हैं। वहीं एम्स के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड््डा व प्रियंका गांधी एम्स पहुंच गई हैं। पूर्व पीएम की निधन की सूचना कांग्रेसी नेता सलमान खुर्शीद ने अपने एक्स हैंडल से दी।

पीएम मोदी ने परिवार से की बात

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को याद करते हुए पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा- भारत अपने सबसे प्रतिष्ठित नेताओं में से एक डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन पर शोक मना रहा है। साधारण पृष्ठभूमि से उठकर वे एक प्रतिष्ठित अर्थशास्त्री बने।

उन्होंने वित्त मंत्री समेत पदों पर काम किया। सालों तक हमारी आर्थिक नीति पर अपनी गहरी छाप छोड़ी। संसद के अंदर उनका योगदान बहुत ही महत्वपूर्ण है। हमारे प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए व्यापक प्रयास किए।

एम्स ने जारी किया बुलिटेन

एम्स की प्रेस रिलीज के मुताबिक मनमोहन सिंह को रात 8:06 बजे गंभीर हालत में भर्ती कराया गया। पूरे प्रयास के बावजूद उन्हें बचा नहीं जा सका। उम्र से जुड़ी बीमारियों के कारण रात 9:51 बजे पर उनका निधन हो गया।

Manmohan Singh का 92 साल की उम्र में निधन