PM Modi address Indians In Paris: हर चुनौती से निपटने में दुनिया के लिए मददगार साबित हो रहा भारत का अनुभव व प्रयास

0
424
PM Modi address Indians In Paris
पेरिस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलते भारतीय समुदाय के लोग।

Aaj Samaj (आज समाज), PM Modi address Indians In Paris, पेरिस: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय फ्रांस दौरे पर हैं। आज उनके फ्रांस दौरे का आखिरी दिन है। वह पिछले कल राजधानी पेरिस पहुंचे और देर शाम वहां के ला सीन म्यूजिकल में भारतवंशियों को संबोधित किया। पीएम ने कहा, फ्रांस आना अपने घर आने जैसा है। भारतीय जहां जाते हैं वहां मिनी इंडिया बना लेते हैं।

प्रवासियों से भारत में निवेश की अपील

शरीर का हर कण भारतवासियों के लिए

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में भारतीय समुदाय से कहा, मैं संकल्प लेता हूं कि शरीर का हर कण, आपके लिए है। उन्होंने कहा कि वर्ल्ड आर्डर में भारत खास रोल निभा रहा है। हर चुनौती से निपटने में भारत का अनुभव व प्रयास दुनिया के लिए मददगार साबित हो रहा है।

हम अगले 25 वर्षों के लक्ष्य पर काम कर रहे

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत अगले 25 वर्षों में विकसित होने के लक्ष्य पर काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि आज हर इंटरनेशनल एजेंसी कह रही है कि भारत आगे बढ़ रहा है। मोदी ने फ्रांस में बसे प्रवासियों से भारत में निवेश की भी अपील की। उन्होंने कहा, भारत में निवेश का मौका है। फिर मत कहना मैंने नहीं बताया था। अब जल्द भारतीय एफिल टावर पर भी यूपीआई से भुगतान कर पाएंगे।

आपसी विश्वास ही साझेदारी का सबसे मजबूत आधार

पीएम मोदी ने कहा कि फ्रांस और भारत के लोगों के बीच का कनेक्शन और लोगों के बीच का आपसी विश्वास ही इस साझेदारी का सबसे मजबूत आधार है। यहां नमस्ते फ्रांस फेस्टिवल होता है तो भारत में लोग बोन्सू इंडिया का आनंद उठाते हैं। भारत इस समय जी20 की अध्यक्षता कर रहा है। पहली बार किसी देश की अध्यक्षता में ऐसा हो रहा है कि उस देश के कोने-कोने में 200 से ज्यादा बैठकें हो रही हैं। पूरा जी20 समूह भारत की सामर्थ्य को देख रहा है।

इससे पहले 2015 में फ्रांस गए थे मोदी

पीएम ने कहा, मैं 2015 में फ्रांस आया था, तब मैंने यहां शहीद हुए हजारों भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि दी थी। 100 साल पहले ये भारतीय सैनिक अपना कर्तव्य निभाते हुए फ्रांस की धरती पर शहीद हुए थे। तब जिन रेजीमेंट से उन जवानों ने यहां युद्ध में हिस्सा लिया, उन्हीं में से एक पंजाब रेजिमेंट कल यहां नेशनल डे परेड में हिस्सा लेने जा रही है। शहादत को सम्मान देने के लिए फ्रांस का धन्यवाद।

यह भी पढ़ें : 

Connect With Us: Twitter Facebook